सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स । सिमरी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गुरुवार को दो पक्ष के बीच हिंसक झड़प में दस लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। सिमरी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।थाने में किसी भी पक्ष ने आवेदन नही दिया है जिससे की आगे की कार्रवाई की जा सके। स्थिति पर नजर रखने को लेकर स्थानीय चौकीदार को निर्देशित किया गया है। जानकारी के अनुसार भूमि विवाद के बाद गेहूं की दौनी कराने के दौरान दोनो पक्ष एक दूसरे से हरवे हथियार से हमला कर दिया ।हिंसक झड़प के कारण खलिहान कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घायलों में प्रथम पक्ष के संजय यादव,जीतू कुमार,राजनंदन यादव,जितेंद्र यादव,दिनेश यादव,उमेश यादव व दूसरे पक्ष के इंद्रजीत यादव,मुकुंदेव यादव,राजीव यादव व नुनु यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए।अधिकांश लोगों के माथे पर जख्म का निशान व लहूलुहान स्थिति में सभी का इलाज सिंहवाड़ा सीएचसी में चल रहा है।
DESHAJ सिंहवाड़ा हुआ लहूलुहान, भूमि विवाद में बहा खून, दाे पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 10 जख्मी
आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
You must be logged in to post a comment.