back to top
1 अप्रैल, 2024
spot_img

सीतामढ़ी के पुरौना धाम मां जानकी जन्म स्थान के विकास की योजना स्वीकृत, पढ़िए बिहार के विकास के लिए कितनी करोड़ मिली राशि

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने राज्यसभा को बताया कि मां जानकी के जन्म स्थान सीतामढ़ी (बिहार) के पुरौना धाम (mata-sita-ka-janmasthan-sitamarhi-punaura-dham) के विकास की 36 करोड़ 86 लाख की योजना को पर्यटन मंत्रालय की ‘प्रसाद’ योजना में हाल में शामिल कर लिया गया है।

बिहार के पांच परिपथ के लिए 235.59 करोड़ निर्गत 

मंत्री ने बताया कि ‘स्वदेश दर्शन’ योजना अंतर्गत बिहार के तीर्थांकर परिपथ वैशाली- आरा- पटना- राजगीर- पावापुरी-चंपापुरी के विकास हेतु 37.20 करोड़ की स्वीकृत राशि में से 26.11 निर्गत किया जा चुका है।

कांवरिया पथ के विकास के लिए 44.76 करोड़ में से 42.52 करोड़, बोधगया में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 93.22 करोड़, गांधी परिपथ अंतर्गत भितिहरवा-चंद्रहिया-तुरकौलिया के विकास के लिए 44.65 करोड़ में 35.72 करोड़ तथा मंदार पहाड़ी के विकास के लिए 47.53 करोड़ के विरुद्ध 38.02 करोड़ बिहार को दिया जा चुका है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें