spot_img

बिहारी युवक ने पढ़ा दी बिग-B महानायक को हिंदी, कहा-आप बार-बार अशुद्ध लिखते और बोलते हैं, तो जानिए अमिताभ बच्चन ने क्या कहा, जिसके कायल हो गए बिहारी

spot_img
- Advertisement -

और जब बिहारी युवक ने पढ़ा दी बिग-B महानायक को हिंदी, कहा-आप बार-बार अशुद्ध लिखते और बोलते हैं, तो जानिए अमिताभ बच्चन ने क्या कहा, जिसके कायल हो गए बिहारी, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरअसल, महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक पोस्ट पर अशुद्ध हिंदी को लेकर एक प्रशंसक द्वारा कमेंट किए जाने पर माफी मांगी है। बिग बी ने इसे बड़ी सहजता से लेते हुए कहा है कि जो हुआ, उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। मैं सुधार करूंगा।बिहारी युवक ने पढ़ा दी बिग-B महानायक को हिंदी, कहा-आप बार-बार अशुद्ध लिखते और बोलते हैं, तो जानिए अमिताभ बच्चन ने क्या कहा, जिसके कायल हो गए बिहारी

- Advertisement -

राजेश बताते हैं कि अमिताभ बच्चन के फेसबुक पोस्ट संख्या 3092 दशहरा को दशहेरा लिख दिया गया था। इस पर उन्‍होंने अपनी टिप्‍पणी में अमिताभ बच्चन का ध्यान इस ओर दिलाते हुए लिखा कि दशानन की हार से बना है दशहरा ना कि दशहेरा।

राजेश की इस शिकायत पर महानायक अमिताभ बच्‍चन ने हैंड फोल्डेड इमोजी के साथ खेद जताया है। उन्‍होंने गलती पर ध्‍यान दिलाने के लिए राजेश के प्रति आभार भी जताया। उन्‍होंने लिखा- जो गलत हुआ उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। मैं सुधार करूंगा मेरा इस ओर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया।

दरअसल, पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के नंदगोला के रहने वाले राजेश पांडे ने दुर्गा पूजा पर बिग बी द्वारा अपने फेसबुक वाल पर दशहरा की बधाई में दशहरा के बदले दशहैरा लिखा था।

इस पर राजेश ने उनके वाल पर कमेंट किया था कि आप खुदा गवाह फिल्म के एक सीन में पेशेवर मुजरिम की जगह पेशावर मुजरिम बोलते नजर आए। आप एक महान कवि के पुत्र हैं। दशानन की हार से बना है दशहरा, ना की दशहेरा। बिग बी और उनके प्रशंसक के बीच हुआ कमेंट तेजी से ट्रोल करने लगा। इधर बिग बी ने भी इसके लिए खेद जताया।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं। वे इस प्‍लेटफार्म पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब भी देते हैं। बहरहाल, बालीवुड के शहंशाह की इस विनम्रता से राजेश और अन्‍य प्रशंसक एक बार फिर उनके कायल हो गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision