spot_img

Nepal Road Accident: नेपाल में नौ लोगों की दर्दनाक मौत, 34 जख्मी, घायलों को निकालने के लिए लिया जा रहा हेलीकॉप्टर एंबुलेंस का सहारा

spot_img
- Advertisement -

नेपाल के बैतड़ी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं,34 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नेपाल के बैतड़ी जिले में अहले सुबह यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नेपाल के रामेछाप जिले में आज सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हैं। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 34 लोग इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

घटना का पता चलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा है। राहत-बचाव कार्य जारी है। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

नेपाल के रामेछाप जिले से काठमांडू जा रही यात्री बस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गयी। दुर्घटना में 09 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। 30 अन्य लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह नेपाल के रामेछाप जिले से काठमांडू के लिए रवाना हुई यात्रियों से भरी बस लुभूघाट क्षेत्र में सुनापती ग्राम पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस अचानक पलटी और जंगलों के बीच खड्डे में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस कई बार पलटती हुई नीचे गिरी।

रामेछाप जिले के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ठिंग ने बताया कि 09 लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गयी। दुर्घटनास्थल पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के राहत कर्मियों को भेजा गया, किंतु बस इतने गहरे खाईनुमा खड्डे में गिरी है कि वहां से घायलों को निकालने में खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दुर्घटना में 30 लोग घायल हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ठिंग के मुताबिक 22 घायलों को धुलीखेल अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। शेष घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई मरीज गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें विशेषज्ञतायुक्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस की मदद से भेजा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया कमाल! T20I में जड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्धशतक |तोड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने जिम्बाब्वे के#VaibhavSuryavanshi,#T20IWorldRecord,#CricketNews

Darbhanga खुशखबरी! बेनीपुर में 190 परिवारों को मिलेगी घर बनाने के लिए जमीन, सरकार का बड़ा फैसला!

Benipur Land Allotment: बेनीपुर अनुमंडल में 190 भूमिहीन परिवारों को स्वतंत्रता दिवस से पहले गृह निर्माण के लिए बासगीत भूमि मिलेगी। प्रशासन ने सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी है।#BenipurNews,#BiharLandScheme,#HousingForAll

Mrityunjay Tiwari BJP ‘तेजस्वी से बात का मतलब नहीं’: RJD के बड़े नेता थामेंगे BJP का दामन , बिहार में भूचाल!

Mrityunjay Tiwari BJP: राजद के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं है। इस सिय#BiharPolitics,#MrityunjayTiwari,#BJP

Madhubani Police वायरल वीडियो ने बढ़ाई टेंशन! हथियार लहराने वाले को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, 2 कट्टे भी मिले| पढ़िए -नेपाल से लाए थे...

Madhubani Police: मधुबनी में अवैध हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एक आरोपी गिरफ्तार, दो देशी कट्टे जब्त।#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#IllegalArms