back to top
27 मार्च, 2024
spot_img

Amarnath yatra Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 3 महिलाओं समेत 13 की मौत…यात्रा पर ब्रेक, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

spot_img
spot_img
spot_img

मरनाथ गुफा के पास बादल (Amarnath yatra Cloudburst) फटा है। इससे 3 महिलाओं समेत 13 की मौत हो गई है। अन्य की जानकारी आनी अभी शेष है। इस बादल के फटकने के कारण यात्रा रोक दी गई है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।

पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया। कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कई श्रद्धालु लापता हैं और उनके तेज बहाव में बहने की आशंका है। पढ़िए पूरी खबर
Amarnath yatra Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 3 महिलाओं समेत 13 की मौत...यात्रा पर ब्रेक, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंकाजानकारी के अनुसार, घटना करीब शाम पांच बजे की बताई जा रही है। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा है। कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं।

जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्दालु मौजूद थे। इस घटना में 35 से 40 श्रद्धालुओं के अब भी फंसे होने की खबर है।

ITBP की ओर से बताया गया है कि भारी बारिश के बाद अमरनाथ गुफा के ऊपर से पानी काफी मात्रा में अचानक नीचे बह कर आया। इस दौरान लगभग 25 टेंट और 2 लंगर तबाह हो गए। अब बारिश रुक चुकी है और राहत बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तुरंत हेलीकॉप्टर भी रवाना किए गए हैं।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें