spot_img

भक्तचरण दास भकचोन्हर हइये है दलित का अपमान है और इसका बदला लेगा कुशेश्वरस्थान, पढ़िए लालू के बयान पर कांग्रेस ने शुरू की पोस्टर वार, पोस्टर में तेजप्रताप को दी जगह

spot_img
- Advertisement -

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव की ओर से बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान करने के बाद कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी कर लालू को जवाब दिया है।

- Advertisement -

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा के दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर एक पोस्टर लगाया है।

- Advertisement -

पोस्टर में कांग्रेस के आलाकमान से लेकर पार्टी के तमाम वरिष्ठ और बड़े नेताओं की तस्वीर हैं लेकिन इस पोस्टर की खास बात ये है कि कांग्रेस ने इसे सियासी रंग दे दिया है।

- Advertisement -

कांग्रेस ने इस पोस्टर में जाप प्रमुख पप्पू यादव के अलावा लालू यादव के बडे बेटे तेजप्रताप को जगह दी है और इसके साथ लिखा है-कांग्रेस के साथ नहीं तो राजद किसके साथ ? इसके साथ ही पोस्टर में लालू की ओर से बोले गये वाक्य कि भक्तचरण दास भकचोन्हर हइये है दलित का अपमान है और इसका बदला लेगा कुशेश्वर स्थान लिखा है।

दिखने में तो यह पोस्टर आम चुनावी पोस्टर जैसा ही है। मगर कुछ बातें है, जो इसे खास सियासी रंग देती हैं। पहला यह कि इस पोस्टर के जरिए राजद पर हमला बोला गया है और दूसरा कि लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव को जगह दी गई है। इन दोनों का नाम तस्वीर सहित कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने वाले नेता के तौर पर शामिल किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार को मिला कानूनी ‘मास्टरमाइंड’, अब राज्य सरकार के लिए लड़ेंगे संजय, जानिए कौन है यह दिग्गज वकील!

Bihar Advocate General: बिहार सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यदर्शी संजय (एस डी संजय) को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। वे प्रशांत कुमार शाही की जगह लेंगे और संवैधानिक व कानूनी#BiharAdvocateGeneral,#SDSanjay,#PatnaHighCourt

दरभंगा नगर पंचायत में बड़ा बवाल! आखिर क्यों रद्द हुई पहली बैठक, विकास कार्यों पर मंडराया संकट?

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई है। मुख्य पार्षद और नगर पंचायत कर्मियों के बीच दो महीने से चल रहे विवाद के चलते यह#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#NagarPanchayat

गर्मी में लो वोल्टेज का ‘करंट’, कुशेश्वरस्थान के लोग बेहाल; जानिए कब मिलेगा इस समस्या से छुटकारा?

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार में लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में पंखे-कूलर नहीं चल रहे, जिससे उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से समाधान मांगा#DarbhangaNews,#BiharElectricity,#LowVoltageProblem

बिहार के शहीद बेटे फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की सम्मान राशि पर विवाद, ‘कथित पत्नी’ को मिले 21 लाख, पिता का छलका दर्द –...

Bihar Martyr Controversy: शहीद लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की कथित पत्नी को 21 लाख रुपये का चेक मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। पिता का दावा है कि उन्हें इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी।#BiharMartyrControversy,#ShubhamKumar,#JehanabadNews