back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

हैवान पिता: छह और बारह साल की दो बेटियों से 2019 से ही बाप कर रहा था दुष्कर्म, फिर क्या हुआ…?

spot_img
- Advertisement -

मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पालघर में रिश्तों को शर्मसार कर देने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यहां की बोईसर पुलिस ने 45 साल के एक शख्स को वर्ष 2019 से लगातार अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बोईसर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्चियों की उम्र क्रमश: छह और 12 साल है।

- Advertisement -

उन्होंने पुलिस को बताया कि जब भी वे इस घटना की जानकारी देने की कोशिश करतीं तो पिता उन्हें ऐसा करने से रोकता था और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। उन्होंने ने बताया कि आरोपी ने लड़कियों से अलग-अलग मौकों पर दुष्कर्म किया। जब उनमें से कोई एक वहां नहीं होती थी।

पुलिस ने बताया कि यह सिलसिला वर्ष 2019 से ही बच्चियों की मां की मौत के बाद से चल रहा था। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी हो गई है और वह कहीं और रहती है। पीड़िताओं का कहना है,कि वह डर के मारे पहले घटना की जानकारी किसी को देने से डर रही थी।

लेकिन बाद में उन्होंने एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) से संपर्क किया। घटना की जानकारी मिलने पर एनजीओ के पदाधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे बोईसर पुलिस को आरोपी पर कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए। बोईसर पुलिस ने आरोपी पर पोस्को और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जाले में PACS Election संपन्न: अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों में सीधी भिड़ंत, 43% वोटिंग ने बढ़ाई धुकधुकी

PACS Election: चुनावी बिसात पर जब दो पुराने महारथी आमने-सामने हों तो मुकाबला दिलचस्प...

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, ऐसे करें चेक!

RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने...

Cocktail 2 Teaser: शाहिद, कृति और रश्मिका ने लगाया रोमांस और मस्ती का तड़का, टीजर देख फैंस हुए क्रेजी!

Cocktail 2 News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक बार फिर दोस्ती, प्यार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें