back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

लुटेरों ने जमींन के नीचे दफना दी करोड़ों की ज्वेलरी, ऊपर से सड़क को बना डाला कंक्रीट, पढ़िए जब पहुंची पुलिस…?

spot_img
- Advertisement -

बिहार के हाजीपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुछ दिनों पहले हाजीपुर में एक ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की लूट हुई थी। इसका खुलासा पुलिस ने किया है। करोड़ों के ज्वेलरी लूट के बाद लूटेरो ने जेवरात को जमीन में दफ़न कर कंक्रीट डाल दिया था. लेकिन लूटेरो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जमीन खोद लूटी गई जेवरात को बरामद किया है

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लूट की वारदात जितनी हैरान करने वाली थी। लूटेरो के जेवरात को छुपाने का तरीका भी हैरान करने वाला दिखा। जानकारी के अनुसार, बीते 23 अक्टूबर को हाजीपुर की एक ज्वेलरी शॉप को लुटेरों ने निशाना बनाया था।

- Advertisement -

वहां से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी लूट ली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इस लूटपाट में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए इन लुटेरों पर बिहार के कई जिलों में पहले से ही दर्जनों मामले दर्ज थे।

इन शातिर लुटेरों ने पुलिस की नजरों से बचाकर करोड़ों की ज्वेलरी को जमीन में दबा दिया था और ऊपर से कंक्रीट डाल दिया ताकि इनका पता न चल सके। हालांकि लुटेरों की चालाकी काम नहीं आई और पुलिस ने जमीन खोदकर इन्हें बरामद कर लिया है। पुलिस को अपराधियों के पास से 3 किलो से ज्यादा के सोने-चांदी मिला है।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 400 ग्राम सोना और करीब 2 किलो 800 ग्राम चांदी की ज्वेलरी बरामद की गई है। इसे जमीन के नीचे लगभग 4 फीट गहराई में छुपाकर रखा गया था। इसके ऊपर से कंक्रीट डाल दिया गया था। कुछ जेवरात सभी अपराधियों के पास से मिले थे।

इससे पहले मुजफ्फरपुर में मुथूट फाइनेंस के भगवानपुर स्थित कार्यालय से लगभग 32 किलो सोना लूटा गया था। जिसमें समस्तीपुर और हाजीपुर के गैंग का खुलासा हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान समस्तीपुर में केले के पौधे के नीचे जमीन से कई किलो सोने की बरामदगी हुई थी। वहीं हाजीपुर में चापाकल के पास जमीन के अंदर से लूट का सोना बरामद किया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अक्षय कुमार ने बताया कि क्यों मुश्किल है कॉमेडी करना, ‘भूत बंगला’ से पहले खोले राज़

Akshay Kumar News: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म...

Free Fire Max Redeem Codes: आज ही पाएं मुफ्त डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का...

अनिल कपूर के वो बड़े ‘ना’, जो आज भी चर्चा का विषय हैं!

Anil Kapoor News: एक ऐसा नाम जिसने चार दशकों से भी अधिक समय तक...

भूत बंगला: अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद मचाएगी धमाल, एकता कपूर ने दी पूरी आज़ादी!

Bhoot Bangla News: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' को लेकर जबरदस्त...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें