मई,10,2024
spot_img

Cine star Pankaj Tripathi पर टूटा दु:खों का पहाड़, हादसे में बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

Cine star Pankaj Tripathi पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है जहां हादसे में बहनोई की मौत हो गई है। वहीं, बहन की हालत नाजुक बनी हुई है। बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे। पंकज के बहनोई मुन्ना तिवारी कार ड्राइव कर रहे थे। बहन सरिता कार में सवार थी। आनन-आनन में दोनों को SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की मौत हो चुकी है।

Cine star Pankaj Tripathi | डिवाइडर में फंसी गाड़ी

वहीं, उनकी बहन सरिता जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने घायलों को निकाला और निरसा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची निरसा पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से उचित इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस की टीम डिवाइडर में फंसी गाड़ी को निकालने के प्रयास में जुट गयी।

Cine star Pankaj Tripathi | सरिता तिवारी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है

निरसा थानेदार मंजीत कुमार ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से घटना घटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर निरसा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दंपती को कार से निकालकर एंबुलेंस से निरसा सीएचसी भेजा गया। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सीएचसी से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसएनएम एमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। जहां राजेश तिवारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सरिता तिवारी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News|Nawada News| बाइक से जा रहे युवक को पांच अपराधियों ने रोका, जमकर पीटा, पेट्रोल छिड़का, मचीस मार दी...बीच सड़क पर जिंदा जलाकर मार डाला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें