back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

साई बाबा के दर्शन में जा रहे भक्तों की बस की ट्रक से भीषण टक्कर, दस लोगों की मौत, 34 जख्मी

spot_img
- Advertisement -

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नासिक जिले में सिन्नर-शिर्डी हाइवे पर वावी पाथरे के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक निजी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई । मृतकों में छह महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में 34 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सिन्नर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टक्कर हो गई। एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गोवा डायरिया आउटब्रेक: दाबोलिम में दस्त का कहर, 149 से अधिक बीमार, जानें पूरा मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

सहायक पुलिस निरीक्षक सागर कोटे के अनुसार बस मुंबई के अंबरनाथ और उल्हासनगर से शिर्डी जा रही थी। सुबह करीब छह बजे साई बाबा का दर्शन करने जा रहे भक्तों की यह बस वावी पाथरे के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में दस लोगों की मौके पर दस लोगों की मौत गई। 34 घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्टफोन्स से क्यों गायब हो रहा है हेडफोन जैक: जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अब अपने डिवाइसेज को और भी स्लिम और स्टाइलिश बनाने पर...

Arrah Tanishq Loot: आरा चर्चित तनिष्क ज्वेलर्स लूटकांड का 7वां आरोपी ‘बाबा’, रांची से हुई गिरफ्तारी

Arrah Tanishq Loot: अक्सर अपराधी अपराध कर सोचते हैं कि वे कानून की लंबी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें