back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

मौतों के बीच एक्शन भी तेज… 5 थानेदारों समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्वी चंपारण जिले में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक 32 लोगों की मौतें हो चुकी है। मामले में लगातार पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। तुरकौलिया, पहाड़पुर, हरसिद्धि, सुगौली व पीपराकोठी में कच्ची जहरीली शराब पीने से लोगों की हो रही लगातार मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बड़ी (11 policemen including 5 SHOs suspended) कार्रवाई की है।

- Advertisement -

पुलिस प्रशासन ने पांच थानेदार समेत 11 पुलिसकर्मी निलंबित पुलिस के मुताबिक रविवार को देर रात तक 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 15 लोगों का इलाज सदर अस्पताल में और 14 लोगो का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इसमे चार की स्थिति गंभीर है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 5 थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। जिनको सस्पेंड किया गया है वो हरसिद्धि, सुगौली, तुरकौलिया, पहाड़पुर और रघुनाथपुर ओपी के अध्यक्ष हैं। जिला प्रशासन ने अब तक 17 संदिग्ध लोगों कि मौत की पुष्टि की है। वहीं, 65 शराब तस्करों की गिरफ्तारी हुई है।

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने जहरीले शराब कांड से प्रभावित पांच थाना क्षेत्र के थानेदार को निलंबित किया है। शराब कांड के बाद एंटी लि‍कर टास्क फोर्स (एलटीएफ) के दारोगा अरेराज अनुमंडल के शिवाजी सिंह व सदर के जमादार उमेश पाठक, हरसिद्धि के चौकीदार नागेंद्र राय, सुकदेव राउत, बिनोद दास, पहाड़पुर थाना के अशोक कुमार पासवान, वेशी यादव, सुगौली के इंदल राय, अरविंद कुमार, तुरकौलिया के अजय कुमार यादव व रघुनाथपुर के सुरेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जहरीली शराब पीने से अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 12 से भी अधिक लोगों का इलाज चल रहा है, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, कई लोगों के आंखों की रौशनी भी चली गई है।

रविवार को जिन 11 लोगो की मौत हुई, उनमें तुरकौलिया के चार, हरसिद्धि के पांच, और सुगौली के दो व्यक्ति शामिल हैं। इस प्रकार देखा जाय तो जिले में हुई कुल 32 मौतों में तुरकौलिया के 14, सुगौली के 7, हरसिद्धि के 7 और पहाड़पुर के 4 लोग शामिल हैं। इसमें छह शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। मृतकों में ज्यादातर पिछड़े और दलित समुदाय के हैं।

पीड़ित क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, कार्रवाई की बात की जाय तो एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर चार थानों में पांच एफआईआर दर्ज की गयी है।

यह भी पढ़ें:  Patna Junction Green Park: पटना जंक्शन पर बनेगा 'ट्रायंगल पार्क', मिलेगी जाम से मुक्ति और हरियाली की सौगात!

इनमें 20 नामजद व 15 अज्ञात शराब तस्करों को आरोपित किया गया है। वही प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शराब से जुड़े 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, शराब धंधेबाजों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में करीब चार सौ जगहों पर छापेमारी कर शराब के मामले में संलिप्त 108 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Recruitment: बिहार में शिक्षक बनने का सपना अब CTET के सहारे! TET परीक्षा में आया बड़ा फैसला... खत्म... बाय-बाय... टाटा

वहीं, 369 लीटर शराब, 50 लीटर कच्चा स्प्रिट जब्त की गई है। 610 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट की गई है। उत्पाद विभाग ने भी अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 32 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, 500 लीटर शराब भी जब्त की गई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार ने दी है। एसपी ने बताया कि डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद पर तुरकौलिया एसएचओ मिथिलेश कुमार, हरसिद्धि एसएचओ ज्वाला सिंह, पहाड़पुर एसएचओ अभिनव दुबे, सुगौली एसएचओ अखिलेश्वर मिश्र व रघुनाथपुर एसएचओ मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।निलंबन के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।साथ ही लापरवाही के आरोप में एंटी लीकर टॉस्क फोर्स के दो जमादार व नौ चौकीदारों को भी निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अब खुले में नहीं बिकेगा मांस, लगा बैन, जानें क्या है 'Bihar Meat Ban' का नया फरमान!

उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम बुलायी गयी थी। जिसने नमूना संग्रह किया है। उसकी रिपोर्ट के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों में डीआईजी व डीएम के साथ पुलिस व जिला प्रशासन की टीम लगातार भ्रमण कर रही है। लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी जा रही है। शराब के बड़े तस्करों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज की गयी है कुछ की गिरफ्तारी भी हुई है।

इस बीच यह जानकारी भी सामने आयी है,कि उक्त जहरीली स्प्रिट की खेप दो शराब तस्करों की ओर से कोटवा के रास्ते भाया शंकर सरैया कस्बा टोला होते लक्ष्मीपुर परसौना लाया गया। जहां से विभिन्न गांवों के छोटे परचुनिया तक पहुंचाया गया। पुलिस इन लोगों का शिनाख्त कर लगातार उन तक पहुंचने में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्टॉक मार्केट: आज इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, जानें क्या हैं प्रमुख वजहें

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार, 16...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ कृपा हेतु राशि अनुसार करें दान

Falgun Amavasya: हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है, यह वह पावन...

Solar Eclipse 2026: ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा, जानें भारत में कैसे देखें

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए इस साल का पहला सूर्य...

बिना JEE Main के IIT में करें मनचाहे कोर्स, ऐसे मिलेगा एडमिशन

JEE Main: आज भी जब हम IIT का नाम सुनते हैं, तो सबसे पहले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें