spot_img

ट्रिपल मर्डर, अपराधियों की सनसनी, मां समेत 2 बच्चों की गला रेतकर हत्या, पहले की जलाने की साजिश, मिला हथियार-केरोसिन-माचिस, मुहर्रम मेला और पति की बू

spot_img
- Advertisement -

कटिहार से बड़ी खबर है जहां ट्रिपल मर्डर से एकबारगी पूरा इलाका दहल उठा है जहां अपराधियों ने मां समेत दो बच्चों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात कदवा प्रखंड के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के बेलौन पंचायत के वार्ड छह सिंहपुर गांव की है, जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में मां, बेटी व बेटा की गला रेत कर हत्या कर दी है।

- Advertisement -

ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बलौन गांव में बीती रात सोए अवस्था में अपराधियों में मां, बेटी और बेटा की गला रेत कर हत्या कर दी। इस घटना में मां, सदफ जरीन (35 वर्ष), बेटी, फाया फिरोज (10 वर्ष), सौतन का बेटा फैजान फिरोज (पांच वर्ष) शामिल है. इनकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद सिंहपुर गांव में एक घर से तीन शव बरामद किए गए हैं। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani से पाकिस्तानी कनेक्शन? यहां की SIM कैसे पहुंची उस पार, जांच में बड़े खुलासे; दरभंगा, भागलपुर तक फैला था नेटवर्क, हर 2-3 महीने पर हो जाता था ‘गायब’

मौके पर पहुंचे बारसोई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रेम नाथ राम ने बताया कि महिला के शव से ज्वलनशील पदार्थ की दुर्गंध आ रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले उसे जलाने का प्रयास किया होगा।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से माचिस और धारदार हथियार के साथ बहुत सारे साक्ष्य बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना मंगलवार कि रात 11 बजे से एक बजे के बीच प्रतीत की हो रही है। राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  रांची में RSS दफ्तर पर हमला! दो संदिग्धों ने पेट्रोल बम फेंका, क्या है इसके पीछे की साजिश?

बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम ने बताया कि घटनास्थल पर कमरे में मृतक महिला और दो बच्चों का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृतक महिला के शरीर से केरोसिन की गंध आ रही थी।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पहले महिला को मिट्टी तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया। इसके बाद अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

घटनास्थल से हथियार भी बरामद कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक महिला के पति फिरोज आलम एवं घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  लालू का नीतीश पर सीधा हमला: 'ये सब उन्होंने करवाया है', Z+ सुरक्षा हटने पर भड़के राजद सुप्रीमो!

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला सफद जरीन के पति फिरोज आलम ने दो शादियां की है। फिरोज दिल्ली में किसी ठेकेदार के साथ काम करता है। फिलहाल वह घर पर ही था। मंगलवार की रात फिरोज आलम गांव के समीप ही मुहर्रम मेला देखने गया था।

इधर, घर के एक कमरे में सफद जरीन अपनी बेटी के साथ सोई थी। बगल के कमरे में सौतन अपने बेटे के साथ सो रही थी। इसी दौरान देर रात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह तीनों का खून से लथपथ शव पाया गया।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची है।  फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सम्राट चौधरी की चेतावनी से बिहार के अपराधियों में हड़कंप! जानें क्यों अब उन्हें नेपाल भागना पड़ेगा |पढ़िए – ‘योगी बाबा’ और ‘शुभेंदु दादा’...

Bihar Crime News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें नेपाल ही भागना होगा, क्योंकि यूपी में योगी बाबा और बंगाल में शुभेंद#BiharCrimeNews,#SamratChoudhary,#BiharPolice

खौफनाक वारदात: 14 साल की लड़की से ममेरे भाई ने किया ये काम, वायरल की तस्वीरें!

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में एक 14 वर्षीय किशोरी ने अपने ममेरे भाई पर बहला-फुसलाकर ले जाने, जबरन मांग में सिंदूर भरने और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल कर परेशान करने का आरोप लगा#GorakhpurCrime,#MinorHarassment,#PoliceInvestigation

नालंदा में खौफनाक मंजर: हाईटेंशन तार ने ली पति-पत्नी की जान, 8 मजदूर झुलसे!

Nalanda Accident News: बिहार के नालंदा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक घटना में एक दंपती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आ#NalandaAccident,#BiharBusAccident,#HighTensionWire

बड़ी खबर! बिहार में 17 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी ठेका, जानिए क्यों?

Bihar Road Construction: बिहार ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क निर्माण में अनियमितताओं और देरी के चलते 17 ठेकेदार कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब ये कंपनियां राज्य में कोई सरकारी ठेका#BiharRoadConstruction,#ContractorBlacklist,#BiharNews