back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

चलती ट्रेन में RPF कांस्टेबल ने RPF के ASI समेत 4 की गोली मारकर कर दी हत्या

spot_img
- Advertisement -

मुंबई से बड़ी खबर है जहां विरार स्टेशन के पास जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। फायरिगं आरपीएफ के एक जवान ने की। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम मुंबई से करीब 100 किमी पहले पालघर और दहिसर के बीच सुबह 5 और 5.30 बजे के बीच हुआ।

- Advertisement -

आरपीएफ के जवान चेतन सिंह पर फायरिंग का आरोप है। मरने वालों में आरपीएफ के एएसआई टिकाराम भी शामिल हैं। चेतन को गिफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अपना ट्रांसफर किए जाने से नाखुश था।

- Advertisement -

मृतकों में सहायक पुलिस निरीक्षक टीका राम भी शामिल है। इस घटना के बाद आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार को दहिसर में गिरफ्तार कर लिया गया। बोरीवली रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LPG Gas Cylinder Crisis: मोदी सरकार पर खरगे का हमला, प्रियंका-राहुल ने भी घेरा!

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे के करीब को घटी। ट्रेन के B 5 कोच में यह फायरिंग हुई। फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि फायरिंग होने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

लेकिन बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आग बबूला होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर इलाके में ट्रेन में हुई। RPF कांस्टेबल चेतन को मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने मीडिया को बताया कि जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के बी-5 बोगी में सोमवार सुबह 5ः23 बजे फायरिंग की गई । आरपीएफ के पुलिस कांस्टेबल चेतन कुमार ने सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम को गोली मार दी।

बीच बचाव करने वाले तीन यात्रियों की भी गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपित कांस्टेबल ने दहिसर स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और फरार होने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बोरीवली रेलवे पुलिस ने सभी के शव शताब्दी अस्पताल भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna Property Tax: पटना नगर निगम का सख्त आदेश, 14 मार्च तक नहीं चुकाया संपत्ति कर तो नाम होगा सार्वजनिक, 'डिफॉल्टर' लिस्ट में!

बताया गया है कि इस ट्रेन में सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम की टीम ने सूरत स्टेशन से ड्यूटी ज्वाइन की। टीकाराम का कांस्टेबल चेतन कुमार के साथ पालघर के बाद विवाद शुरू हुआ। किस विषय पर विवाद हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

विरार स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन में आरोपित ने टीकाराम को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। इसका विरोध करने वाले तीन यात्रियों को भी गोली मार दी और बोगी में टहलने लगा। ट्रेन दहिसर -मीरा रोड स्टेशन के बीच पहुंची तो आरोपित ने चेन पुलिंग की। आज ही चेतन कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar in Purnia: पूर्णिया में गरजे CM नीतीश, बोले- 'औद्योगिक क्रांति लाएंगे', धार्मिक कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे का किया ऐलान

फायरिगं आरपीएफ के एक जवान ने की। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम मुंबई से करीब 100 किमी पहले पालघर और दहिसर के बीच सुबह 5 और 5.30 बजे के बीच हुआ।

आरपीएफ के जवान चेतन सिंह पर फायरिंग का आरोप है। मरने वालों में आरपीएफ के एएसआई टिकाराम भी शामिल हैं। चेतन को गिफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह अपना ट्रांसफर किए जाने से नाखुश था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CEL में इंजीनियर और अन्य पदों पर Sarkari Naukri: तुरंत करें आवेदन!

Sarkari Naukri: सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं...

स्मार्टफोन सेटिंग्स: अपनी आँखों को दें आराम और बेहतर नींद

Smartphone Settings: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अभिन्न अंग बन...

Darbhanga News: दरभंगा में LPG Gas Supply पर बड़ी राहत! अब इस एक नंबर पर होगी हर शिकायत दूर, जानें नया आदेश, पढ़िए सभी...

LPG Gas Supply: दरभंगा में रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच जिला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें