spot_img

मां और बहन के साथ मेला घूमकर घर लौट रहे युवक की गोलीमारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है यहां एक युवक की हत्या अपराधियों ने कर दी है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बलान रोड की है। जहां, युवक और बिजली दुकानदार घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी विदेशी महतो के 25 वर्षीय बेटे सुनील कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुनील अपनी मां और बहन के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखकर बीती रात घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,अपनी मां सांभा देवी और दस साल की बहन सोनी को लेकर घोड़ासहन मेला दिखाने गया था। करीब बारह बजे रात में अपनी बाइक पर सभी को लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच बलान रोड में करीब चार की संख्या में आए अपराधियों ने घेर लिया। सुशील के पेट में गोली मार दी।

- Advertisement -

गोली लगते ही सुशील वहीं गिर गया। अपराधी वहां से फरार हो गए। बहन और मां सुनसान रात में चिल्लाती रही। सुशील दो महीने पहले से बिजली की दुकान खोला था। इसी दुकान से घर का खर्च चल रहा था। रात में भी वह दुकान पर ही था। बहन के कहने पर दुकान बंद कर मेला दिखा कर लौट रहा था तभी घटना हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News: छात्रों के लिए ....BPSC परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, समस्तीपुर मंडल चलाएगा अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेनें, जानें रूट और समय

राहगीरों की युवक के रोते बिलखते परिजनों पर नजर पड़ी, जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बताया गया कि अपराधियों ने  सुशील की ढाई साल पहले शादी हुई थी, जिससे एक ढाई महीने की एक बेटी है। पत्नी, मां, बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही ही पुलिस टीम भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। इस वजह से घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में गर्भवती महिला की खुदकुशी, फंदे से लटकी मिली गुड़िया, पति बीमार-जेठानी से झगड़े से तनाव और पेट में मर गई...

गर्भवती महिला की आत्महत्या: दरभंगा के एक शांत मोहल्ले में उस सुबह सब कुछ...

Bihar CM News: नीतीश कुमार इस्तीफा पोस्ट, 20 साल के सफर का लेखा-जोखा, जानें भविष्य की रूपरेखा

नीतीश कुमार इस्तीफा पोस्ट: बिहार की सियासत में भूचाल मचाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश...

Bihar CM Nitish: नीतीश कुमार का इस्तीफा, एक युग का बड़ा विराम, बिहार की सियासत में भूचाल, CM पद से दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार का इस्तीफा: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने...

Jamui News: जमुई में पुलिस भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा-चौकीदार निलंबित

Police Corruption: बिहार पुलिस की छवि पर एक बार फिर दाग लगने की ख़बर...