spot_img

दिल्ली शराब घोटाले में AAP MP Sanjay Singh गिरफ्तार, ED की कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह से ही ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही थी। करीब 11 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

कोरोना काल के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 लागू की थी। इस शराब नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितता की शिकायतें आईं जिसके बाद उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की।

- Advertisement -

इसके साथ ही दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 सवालों के घेरे में आ गई। हालांकि, नई शराब नीति को बाद में इसे बनाने और इसके कार्यान्वयन में अनियमितताओं के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Land Records News: बिहार में भूमि विवादों पर बड़ा फैसला!भूमि अभिलेखों के सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण और बंटवारा... 11 जून से विशेष महाअभियान

दिल्ली शराब नीति अनियमितता मामले की जांच कर रही दोनों एजेंसियां सीबीआई और ईडी अब तक 15 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इसमें संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, विजय नायर, समीर महेंद्रू, अरुण रामचंद्रन, राजेश जोशी, गोरन्तला बुचिबाबू,

अमित अरोड़ा, बेनॉय बाबू (फ्रांसीसी शराब कंपनी पर्नोड रिकार्ड के महाप्रबंधक), पी सरथ चंद्र रेड्डी, अरबिंदो फार्मा के पूर्णकालिक निदेशक और प्रमोटर, व्यवसायी अमनदीप धाल और व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली शामिल हैं।

आप सांसद की दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी की गई है। दरअसल, शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। फिर मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आज ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में अपने नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई

यह भी पढ़ें:  Kishanganj Railway News: ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेल लाइन को मिली हरी झंडी! अब उत्तर-पूर्व का सफर होगा और भी तेज और आसान

भाजपा की हताशा को दर्शाती है, क्योंकि यह (भाजपा) विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से पराजित होने जा रही है। पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि वह लोगों की आवाज उठा रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay