
दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर से है बड़ी खबर है जहां तीन बच्चों के संग गर्भवती महिला पोखर में डूब गई। कांटी के सहबाजपुर पोखर में डूबी महिला की पहचान रीमा देवी उम्र लगभग 30 वर्ष पति भीम रजक, बच्ची की पहचान रिचा कुमारी उम्र लगभग 6 वर्ष, राधिका कुमारी उम्र लगभग 4 वर्ष, प्रीति कुमारी उर्फ रोशनी उम्र लगभग 2 वर्ष सभी पिता भीम रजक ग्राम सहबाजपुर कांटी थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत, जिला मुजफ्फरपुर निवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पहली नजर में यह खुदकुशी का मामला सामने आ रहा है हालांकि परिजन और पुलिस इस मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में तहकीकात के बाद ही कुछ भी सामने आ पाएगा। बताया जाता है कि मृतिका के पति व सभी बच्ची के पिता भीम रजक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे और अभी वर्तमान में भीम रजक का पैर टूटा हुआ है, जिससे वे घर पर ही रहते थे। इधर, मृतिका के परिजनों में काफी चीख-पुकार मची हुई है।
हालांकि जानकारी यह भी सामने आ रही है पढ़िए पूरी खबर
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना अंतर्गत शाहबजपुर गांव में गुरुवार शाम निर्धन परिवार की गर्भवती महिला और तीन बच्चे तालाब में डूब गए। ये लोग पशुओं का चारा लेने गए थे। तभी यह हादसा हुआ।
शाहपुर पंचायत के लोगों ने शुक्रवार को बताया है महिला घास काटने गई थी। उस दौरान फिसलने से यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रीमा देवी और उसकी बेटी कृता के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया है। दो बच्चों की तलाश की जारी है।
डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि कांटी थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर में पोखर में डूबने से महिला समेत तीन बच्चों की मौत की बात आ रही है। स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला और एक बच्चे का शव निकाला गया है। घटना के पीछे क्या कुछ कारण है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच चल रही है।







