
दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। जिले के साहेबगंज में बीते कुछ दिनों पहले एक सीएसपी संचालक की हत्या कर दी गई थी, जिसका शव दूसरे जगह जबकि अन्य सामान किसी किसी जगह फेंक कर पुलिस को गुमराह करता रहा, वही मृतक के परिजन की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया (After the murder, the dead body was placed in film style) गया।
इसके बाद पुलिस एक टीम का गठन कर मामले की तपसीस में जुट गई। बताया गया इस पूरे कांड का सरगना एक स्कूल का संचालक है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर हिंदी फिल्म की तरह हत्या की घटना को अंजाम दिया और मृतक का शव कही और फेंक गया।
जबकि, उसका अन्य सामान और स्कूटी कही और फेंक आया ताकि पुलिस उलझ कर रह जाए, लेकिन पुलिस ने बड़े ही बारिखी से इस मामले का उद्भेदन कर हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को धरदबोचा। इस पूरे मामले की जानकारी एसएसपी राकेश कुमार प्रेस वार्ता कर दी।







