spot_img

Ammonia Gas Leak: कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव, कई लोग बेहोश, मची अफरा-तफरी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से एक बड़ी खबर है जहां शहर से सटे एनएच किनारे बरियारपुर स्थित आरबी कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार की देर रात अमोनिया पाइप का गैस कीट फट गया है। इससे कई लोग बेहोश हो गए हैं।

- Advertisement -

कोल्ड स्टोरेज के समीप रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी है। हालांकि, कोल्ड स्टोर के इंजीनियर ने पाइप से अमोनिया गैस के रिसाव को बंद कर दिया है। इससे धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होने लगा है। लेकिन, लोगों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार लोग बीमार हो गये है। कुछ लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालांकि अस्पताल में इलाज के बाद वे राहत महसूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक कोल्ड स्टोर में गैस किट फटने से यह घटना हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Cricket News: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने दिखाया दम! जड़ा तूफानी शतक, क्रिकेट जगत में हड़कंप

घटना के बाद मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। इस दौरान गैस से कुछ लोग बेहोश भी हो गए। एंबुलेंस मंगाकर बेहोश हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया। इन सबकी स्थिति ठीक है।

घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। साथ में कोल्ड स्टोर के इंजीनियर को बुलाया गया। पाइप से हो रहे रिसाव को बंद किया गया।

इसके बाद जाकर धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हुआ। लोगों ने बताया कि पाइप फटने से बम जैसी आवाज सुनाई पड़ी। इसके बाद गैस के रिसाव और दुर्गंध से मजदूर भाग गए। इसके बाद गैस आसपास के इलाकों में फैलने लगा।

घटना की सूचना पर मोतिहारी सदर के सीओ, छतौनी थानाध्यक्ष और मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर लोगो को समझाया।राहत की बात ये है, कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News: बिहार में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री! आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, क्या आपके जिले में भी बरसेंगे बादल?

लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात अचानक तेज आवाज हुई,जो काफी जोरदार थी,जिसे सुन काम कर रहे भागने लगे।वही आवाज के साथ ही गैस का रिसाव होने लगा।जिससे कोल्ड स्टोरेज में मौजूद लोगों का दम घुटने लगा और आंखों में जलन होने लगी।

 

गैस का फैलाव होते ही कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित घनी आबादी के लोगों को भी सांस लेने में परेशानी होने लगी।जिसके बाद लोग घरों से निकल कर खुले में आ गए।

इसी बीच, कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर मुन्ना आलम और विद्या यादव ने हिम्मत दिखायी और अंदर जाकर पाइप को बंद किया।जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।घटना के बाद स्थानीय लोगो में नाराजगी व्याप्त है, लोग स्टोरेज को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी में पुलिस का 'बड़ा खेल'! 419 किलो गांजा बरामद, थानाध्यक्ष समेत 3 सस्पेंड

लोगों ने बताया कि स्टोरेज में किसी तरह की सुरक्षात्मक व्यवस्था मौजूद नही है,जहां सैकड़ो मजदूर काम करते है,वहां मात्र एक ऑक्सीजन मास्क उपलब्ध है,वह भी मौके पर काम नहीं कर रहा था।

फिलहाल रिसाव पर काबू पाया लिया गया है,और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मोतिहारी सदर अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने बताया कि बरियापुर स्थित कोल्ड स्टोर में गैस लीक से घटना हुई है। दो घंटे के इस पर काबू पा लिया गया। स्थिति अब सामान्य हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan