मई,10,2024
spot_img

पत्नी चली गई मायके…नाराज पति ने काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, चढ़ा दिया कुलदेवता को

spot_img
spot_img
spot_img

मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला थाना क्षेत्र के रजनी नयानगर में शुक्रवार रात की है जहां, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। हद यह,हैरानी की बात यह है कि शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर कुलदेवता के पास रख दिया।

 

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय इस युवक की शादी ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मलोध वार्ड की लड़की से हुई थी। युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। युवक पंजाब की मंडी में रहकर काम करता था। वह करीब दो महीने पहले घर आया था। तब से वह घर पर ही रह रहा है।

युवक की पत्नी मायके चली गई थी। वह अभी तक नहीं लौटी थी। इस बात से युवक नाराज हो गया। उसने अपना प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट दिया। इस घटना के बाद जब जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News| "सत्यवान..." को बचाने में गईं सावित्री की जान, बिजली खंभे से नाचीं मौत...पति आया चपेट में, करंट से पत्नी मरीं

युवक के परिजनों का कहना है कि युवक की पत्नी मकर संक्रांति के मौके पर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह मायके से वापस नहीं लौटी। इस बात से नाराज होकर युवक ने शुक्रवार की रात धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉ. सुकेश कुमार ने बताया कि युवक का इलाज किया जा रहा है, उसकी हालत खतरे से बाहर है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें