spot_img

विधान परिषद की 5 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान

बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन कोटे से होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए 31 मार्च को वोटिंग और पांच अप्रैल को मतों की गिनती होगी।

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधान परिषद के खाली पड़े पांच सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 13 मार्च तक नामांकन किया जा सकेगा। जबकि 16 मार्च तक नामांकन वापस लिए जाने की तारीख तय के गई है। विधान परिषद की सीटों के लिए मतदान 31 मार्च को होगा। वहीं नतीजे 5 अप्रैल को घोषित होंगे।

- Advertisement -

भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। बिहार विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन कोटे से खाली हुए सीटों पर 31 मार्च को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक का है। मतों की गिनती 5 अप्रैल को की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार के 71 हजार स्कूलों में मिड डे मील रसोइया भर्ती का आया नया नियम, एक माह में भरेंगे पद

इससे पहले 13 मार्च तक नॉमिनेशन, 14 मार्च को स्कूटनी की तारीख और 16 मार्च को नाम वापसी का दिन तय है। बिहार में चार बिहार विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल 8 मई को खत्म हो रहा है। एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। यह सीट केदार नाथ पांडे के निधन से खाली हुआ है। यह सीट सारण शिक्षक क्षेत्र है।

जानकारी के अनुसार, चार विधान पार्षदों का कार्यकाल 8 मई 2023 को पूरा हो गया है। जिसमें सारण स्नातक क्षेत्र से वीरेंद्र नारायण यादव,गया स्नातक क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह, गया शिक्षक क्षेत्र से संजीव श्याम सिंह और कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह का नाम शामिल है। जबकि एक सीट पर उपचुनाव होना है। दरअसल विधान पार्षद केदार नाथ पांडे के निधन के बाद से सारण शिक्षक निर्वाचन सीट खाली पड़ी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Election Analysis: ताश के 52 पत्ते…सब के सब हरजाई !

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम: ममता का किला क्यों ढहा? बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के...

Bihar Education News: बिहार के 71 हजार स्कूलों में मिड डे मील रसोइया भर्ती का आया नया नियम, एक माह में भरेंगे पद

बिहार शिक्षा समाचार: बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब और बेहतर मिड-डे...