spot_img

Araria Murder News: अररिया में दिल दहला देने वाला मर्डर, सत्तू विक्रेता ने चढ़ा दी पिकअप चालक की बलि, सिर कलम से बौखलाई भीड़ ने ली उसकी जान… सुबह सुबह Dauble Murder

spot_img
- Advertisement -

Araria Murder: बिहार के अररिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे राज्य को सन्न कर दिया है। यहां सरेआम एक युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। इतना ही नहीं, इस खौफनाक वारदात के बाद गुस्साए लोगों की भीड़ ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

- Advertisement -

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना फारबिसगंज के सुभाष चौक स्थित मार्केटिंग यार्ड के समीप गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे हुई। बताया जा रहा है कि सत्तू बेचने वाले ठेला चालक और पिकअप ड्राइवर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर सत्तू विक्रेता ने पिकअप चालक का सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक पिकअप चालक की पहचान 42 वर्षीय अली हुसैन के रूप में हुई है, जो जोगबनी थाना क्षेत्र के अमोना गांव का रहने वाला था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

क्या है अररिया मर्डर का पूरा मामला?

यह जघन्य वारदात खुलेआम सड़क पर हुई, जिसके बाद मृतक पिकअप चालक का सिर और धड़ काफी देर तक अलग-अलग पड़े रहे। इस खौफनाक मंजर को देखकर हर कोई सहम गया। इस क्रूर हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जब लोगों को पता चला कि आरोपी सत्तू विक्रेता एक घर में छिपा हुआ है, तो आक्रोशित भीड़ ने उसे घेर लिया। भीड़ ने आरोपी को घर से बाहर खींचकर निकाला और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे सत्तू विक्रेता रवि चौहान (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। रवि फारबिसगंज के सुल्तान पोखर का रहने वाला था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG NEWS दरभंगा के गोदावरी गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन, DM Kaushal Kumar ने कहा - लाइसेंस रद्द करो, FIR करो!

भीड़ के आक्रोश का शिकार हुआ आरोपी

दोहरी हत्या की इस घटना के बाद से शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार फारबिसगंज पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस प्रशासन इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इस पूरी घटना, खासकर पिकअप चालक की क्रूर हत्या, ने लोगों में गहरा आक्रोश भर दिया है। यह खौफनाक Araria Murder पूरे इलाके को सन्न कर गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में पंचायत सचिव हड़ताल पर: ग्रामीण कामकाज ठप, जनता बेहाल!

Panchayat Sachiv Strike: बिहार में सरकारी कामकाज का पहिया एक बार फिर अटक गया...

Bhagalpur News: बड़ी वारदात Banka Minor Murder बांका में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

Banka minor murder: बिहार के बांका जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना...