spot_img

FIFA World Cup का सरताज बना अर्जेंटीना, फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर बना तीसरी बार विश्व विजेता

spot_img
- Advertisement -

कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। वह 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,  दोहा के कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने मौजूदा चैम्पियन फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया है।

- Advertisement -

निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। वहां लियोनलFIFA World Cup का सरताज बना अर्जेंटीना, फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर बना तीसरी बार विश्व विजेता मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे के मन में कुछ और ही था। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया।

- Advertisement -

अर्जेंटीना ने अपने चारों पेनाल्टी को गोल में कन्वर्ट किया, जबकि फ्रांस सिर्फ 2 ही गोल कर सकी। फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन म्बापे की हैट्रिक के बावजूद अर्जेंटीना तीसरी बार फुटबॉल विश्व कप अपने नाम करने में कामयाब रहा। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे लियोनल मेसी ने दो गोल किए।

कतर के लुसैल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम शुरुआत से ही आक्रामक तेवर में रही। अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर लियोनल मेसी ने 23वें मिनट में ही पेनल्टी पर गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। फिर 36वें मिनट में एंजेल डी मरिया ने गोल कर फ्रांस पर अर्जेंटीना की बढ़त को दोगुना कर दिया। इस तरह पहला हाफ अर्जेंटीना के पक्ष में रहा।

हालांकि दूसरे हाफ में फ्रांस ने तेजी दिखानी शुरू की लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिली। आखिरकार 80वें मिनट में फ्रांस को पहला पेनल्टी मिला। इस मौके को किलियन एमबाप्पे ने पूरी तरह भुनाया और मैच में फ्रांस की वापसी का रास्ता प्रशस्त किया। इसके अगले ही मिनट में एम्बाप्पे ने एक और गोल दागकर स्कोर 2-2 की बराबरी पर पहुंचा दिया।

निर्धारित 90 मिनट के समय तक जब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं, तो 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में खेल शुरू हुआ। यहां भी मेसी का जादू चला और उन्होंने 109वें मिनट में गोल कर फिर से अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी। फिर एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी मिनटों में एक बार फिर एम्बाप्पे ने पेनल्टी को गोल में बदलककर 3-3 की बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट की ओर गया, जहां अर्जेंटीना ने 4-2 से बाजी मारी। इसी के साथ मेसी के नाम के साथ पहला विश्व खिताब जुड़ गया। मेरी ने मुकाबले में 2 गोल किए, जबकि फ्रांस के लिए तीनों गोल किलियन एम्बाप्पे ने दागे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: भरवाड़ा में सफाई कर्मी लगा रहा था झाड़ू, पीछे जाले से आया ट्रक, कुचला, मौत... पढ़िए सिंहवाड़ा में बेलगाम ट्रक वाला और चालक फरार!

प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना और मेसी को दी बधाईFIFA World Cup का सरताज बना अर्जेंटीना, फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर बना तीसरी बार विश्व विजेता

फुटबॉल विश्व विजेता बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्जेंटीना को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पूरे टूर्नामेंट में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस शानदार जीत पर अर्जेंटीना और मेसी के लाखों भारतीय प्रशंसक खुश हैं। इसके साथ-साथ उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए उन्होंने फ्रांस को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल कौशल से फुटबॉल प्रशंसकों को खुश किया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: विधान परिषद गेस्ट हाउस उद्घाटन में हंगामा, नीतीश कुमार के सामने लगे 'निशांत कुमार सीएम जिंदाबाद' के नारे

उल्लेखनीय है कि तीसरी बार विश्व विजेता बनने के साथ अर्जेंटीना ने 36 साल के सूखे को खत्म किया है। मेसी की कप्तानी वाली इस अर्जेंटीना की टीम ने इससे पहले 1978 और 1986 खिताब जीता था। इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार (1930, 1990, 2014) उपविजेता भी रही है। वहीं, इस हार से फ्रांस का लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया। फ्रांस की टीम भी 1998 और 2018 में चैम्पियन बनी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...