spot_img

Asha Bhosle: आशा भोसले नहीं रहीं, भारतीय संगीत की एक युग का अंत, 92 की उम्र में निधन

spot_img
- Advertisement -

Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन, मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

मिलनसार स्वभाव और अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले को शनिवार शाम दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा और फेफड़ों संबंधी समस्याओं के बाद अस्पताल में लाया गया था। उनकी पोती जनाई ने शनिवार को ही सोशल मीडिया के जरिए उनकी नाजुक हालत की जानकारी दी थी, जहां उन्होंने अत्यधिक कमजोरी और छाती में संक्रमण का जिक्र किया था। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

- Advertisement -

आशा भोसले का शानदार करियर

आशा भोसले ने अपने छह दशक से भी लंबे करियर में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। पद्मिनी, वैजयंतीमाला, मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान से लेकर काजोल और उर्मिला मातोंडकर तक, उन्होंने कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी। उनके गाए गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं और भारतीय संगीत के लिए उनका योगदान अतुलनीय है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ समय पूर्व उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar CM: बिहार सीएम को लेकर बड़ा खुलासा! विजय चौधरी बोले- BJP ही करेगी अगला मुख्यमंत्री तय

कब और कहाँ होगा अंतिम संस्कार?

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार 12 अप्रैल की शाम 4 बजे किया जाएगा। इस दुखद अवसर पर फिल्म और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सकती हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उनके निधन से भारतीय संगीत उद्योग को अपूरणीय क्षति हुई है। देशभर से कलाकार, राजनेता और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहटा में खुलेगा बिहार का पहला Data Center हब, मिलेंगे सैकड़ों रोजगार के अवसर

Data Center: बिहार के बिहटा में अब सिर्फ ईंट-पत्थर ही नहीं, बल्कि डिजिटल भविष्य...

Bihar School Instruments Scam: वाद्य-यंत्र घपला, 76 हजार स्कूल, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू…सब कुछ… मगर सिखलाने वाला एक भी गुरु नहीं…तेजस्वी बोले- 158...

बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला: बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में...