spot_img

औरंगाबाद में बीडीओ युनुस सलीम 24 घंटे से लापता, मोबाइल भी स्वीच ऑफ

spot_img
- Advertisement -

औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के बीडीओ युनुस सलीम लापता हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन 24 घंटे बाद भी बीडीओ का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। बीडीओ बुधवार सुबह 10 बजे घर से ऑफिस के लिए निकले थे। थोड़ी देर ऑफिस में बैठे। इसके बाद वो कहीं निकल गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह प्रतिदिन की तरह कार्यालय पहुंचे, इसके बाद लापता हो गए। माना जा रहा है कि किसी ने उनका अपहरण कर लिया है। वहीं बीडीओ के लापता होने की खबर के बाद परिजनों में अनहोनी का भय सताने लगा है। मामले में पुलिस बीडीओ की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -

कार्यालय जाने के बाद से उनका स्वजनों से संपर्क नहीं हुआ है। बुधवार की शाम तक कोई संपर्क नहीं होने पर स्वजनों ने पुलिस से अपहरण की आशंका जताई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन...CM Samrat का बड़ा फैसला...मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम ऑयल पर लगाम, पढ़िए - 'जहां संभव हो'

वहीं कार्यालय कर्मियों ने बताया कि बुधवार को सीओ अरुण कुमार सिंह, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विकास कुमार समेत प्रखंड के अन्य अधिकारी ऊब गांव में शुक्रवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम का जायजा लेने गए थे, लेकिन बीडीओ नहीं पहुंचे थे।

तब अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। इस दौरान एक चाय दुकान संचालक ने बताया है कि बीडीओ को टेंपो से औरंगाबाद की तरफ जाते देखा गया था।

उनकी पत्नी बेबी नसरीन ने उनके निजी और सरकारी नंबर पर कॉल किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद उनकी पत्नी ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। लोगों ने बीडीओ यूनुस सलीम को ऑटो में बैठकर अनुग्रह नारायण रोड जाते देखा।

दाउदनगर के एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बीडीओ मो. युनूस ने ओबरा से लापता होने के बाद अपने एचडीएफसी बैंक के खाते से 25 हजार रुपये की निकासी की है। उनका मोबाइल बंद है। उनका अंतिम मोबाइल लोकेशन सासराम रेलवे स्टेशन बता रहा है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर बाल गृह पर बड़ा एक्शन, 10 बच्चों के फरार होते ही मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 7 निलंबित

जानकारी मिलते ही ओबरा थाना की पुलिस ने जब नजदीकी रेलवे स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड के सीसीटीवी को खंगाला तब वहां के सीसीटीवी फुटेज में वे नजर आए। वीडियो में बीडीओ युनुस स्टेशन के प्लेटफार्म पर चहलकदमी करते नजर आए। वे किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस ने जब सभी वीडियो को खंगाला तो अगले फुटेज में वे सासाराम-धनबाद इंटरसिटी ट्रेन के पास किसी से बात करते नजर आए। थोड़ी देर बाद वो ट्रेन पर सवार हो गए। हालांकि, पुलिस ने सासाराम रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला मगर वहां उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें:  Sitamarhi News: सीता की नगरी सीतामढ़ी में 8 साल की बच्ची से बलात्कार, बवाल, आक्रोशित भीड़ का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर आग और जाम

ओबरा के बीडीओ यूनुस सलीम के भाई जफर इमाम भी रोहतास के नासरीगंज में बीडीओ पद पर कार्यरत हैं। उन्हीं ने ओबरा थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई है। एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि उन्होंने अपने अकाउंट से 25 हजार रुपए निकाले थे। अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...