spot_img

Begusarai News: बेगूसराय में MUDER, देर रात फोन आया, घर से बुलाकर युवक के सिर और सीने में गोली मारी, पढ़िए – हत्या और स्वीच ऑफ!

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय अपराध: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बखरी थाना क्षेत्र में एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग सहमे हुए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बखरी थाना क्षेत्र के लौछे गांव निवासी 32 वर्षीय रोबिन कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बुधवार देर रात उसका शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पोठियारी बहियार से बरामद किया गया। अपराधियों ने रोबिन के सिर और सीने में गोली मारी थी।

- Advertisement -

बेगूसराय अपराध: आखिर कैसे हुई ये दिल दहला देने वाली वारदात?

मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम रोबिन खाना खाने के बाद घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसे किसी का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद रोबिन ने खेत जुतवाकर आने की बात कही और घर से निकल गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी घटना की सूचना दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher: पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विशिष्ट शिक्षकों को मिला मनचाहा जिला चुनने का अधिकार

पुलिस का क्या कहना है?

बखरी थाना पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे उन्हें पोठियारी बहियार में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रोबिन के रूप में की। शव के पास ही उसका मोबाइल फोन और एक चप्पल भी पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा।

बताया जा रहा है कि मृतक रोबिन कुमार सिंह मुंबई में ठेकेदारी का काम करता था और करीब एक वर्ष पहले ही अपने गांव लौटा था। इस नृशंस हत्याकांड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही इस बेगूसराय अपराध का पर्दाफाश किया जाएगा। पीड़ित परिजनों से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा आज से CISF के हवाले LIVE …पटना से दरभंगा आने में छोटा हुआ CM Samrat Choudhary का CM...

CM Convoy: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था...

Gaya ji News : गया में सुसाइड का खौफनाक सच…शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता ने दी जान, पढ़िए -वजह में उलझन है!

गया सुसाइड: मोहब्बत की बेड़ियों में बंधी जिंदगी की डोर जब 13 दिनों में...

Nawada News: नवादा में बिजली करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बिजली करंट: बिहार के नवादा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Madhubani News: मधुबनी में Suspicious Death ससुराल में दामाद की पीट – पीटकर हत्या, ससुर समेत 3 से पुलिस उगलवा रही राज!

Suspicious Death: बिहार के मधुबनी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां...