
बेगूसराय मर्डर: बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 59 वर्षीय बुजुर्ग का शव आम के पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में मंगलवार की सुबह हड़कंप मच गया, जब एक बगीचे में बुजुर्ग महेंद्र महतो का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान पकठौल वार्ड संख्या-1 निवासी स्वर्गीय देवू महतो के पुत्र महेंद्र महतो के रूप में हुई है, जो पेशे से ‘दुहाब’ का काम करते थे। सुबह शौच के लिए गए एक ग्रामीण ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई।
बेगूसराय मर्डर: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने महेंद्र महतो की हत्या की आशंका जताई है। उनके मुताबिक, महेंद्र महतो सोमवार रात गांव के दुर्गा मंदिर में सोने गए थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने पहले महेंद्र महतो की हत्या की और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए उनकी ही धोती से फंदा लगाकर शव को पेड़ से टांग दिया। मृतक के पैर, ठेहुना और हाइड्रोसील के पास जख्म के निशान भी मिले हैं, जो उनकी हत्या की आशंका को और मजबूत करते हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। यह बेगूसराय मर्डर का एक संवेदनशील मामला है, जिसमें पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। फिलहाल गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। तेघड़ा थाना पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और हर एंगल से जांच की जा रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें





