back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दूसरी बार गुजरात के सीएम बने भूपेंद्र पटेल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता भूपेंद्र पटेल सोमवार को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत बीजेपी शासित राज्यों के सीएम इस शपथ ग्रहण में मौजूद हैं।  गुजरात में नई सरकार का शपथग्रहण होने के साथ ही बीजेपी यहां फिर से सरकार बना रही है।

- Advertisement -

इसके मुखिया भूपेंद्र पटेल होंगे। गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।   बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपराह्न 2 बजे नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में भूपेंद्र पटेल को शपथ दिलाई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Holi Special Trains: होली स्पेशल ट्रेनों से घर लौटना हुआ आसान, रेलवे ने जारी की 26 विशेष ट्रेनों की समय-सारणी, कुछ और की घोषणा जल्द

पटेल के साथ कुछ नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। बीजेपी शासित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचे। बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री और पीएम मोदी के कैबिनेट के कई बड़े चेहरे भी शपथ ग्रहण में पहुंचे।

 

इससे पहले भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया था, जिससे राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके। शनिवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है।

 

यह भी पढ़ें:  Mumbai Metro Collapse: मुंबई में मेट्रो पिलर ढहा, एक की मौत, Collapse पर CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

सहयोगी दलों में अपना दल की नेता और केंद्र मंत्री अनुप्रिया पटेल और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार भी पहुंचे हैं। हरियाणा में बीजेपी की सहयोगी पार्टी के नेता और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शपथ ग्रहण में पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी खुशखबरी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें