spot_img

पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, लूटे 3.50 लाख कैश

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा माधव के समीप सोमवार की सुबह अपराधियों ने चिरैया थाना के खड़तरी के पैक्स अध्यक्ष संजय राय व ट्रक संचालक को गोली मारकर 3.50 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। फिलहाल संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष संजय राय का ट्रक आरा जिले में ओवरलोडिंग में पकड़ा गया है,जिसकी जुर्माना की राशि लेकर पैक्स अध्यक्ष संजय राय अपने एक दोस्त पवन गुप्ता के साथ कार से आरा जा रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान जैसे ही वे एनएच-27 पर बेलवा माधव के समीप पहुंचे,तो दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ओवरटेक कर पहले हवा में एक राउंड फायरिंग की। फिर संजय को गोली मार कर घायल करते हुए उनसे 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Crime News: यूट्यूब से सीखा अपराध! ऑनलाइन से मिर्च वाला स्प्रे भी मंगवाया... पढ़िए जब पटना में ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं युवतियां गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित करते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल जिले के दो थाना क्षेत्र के बीच की है, लिहाजा कोटवा तथा डुमरियाघाट थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है,साथ ही सदर डीएसपी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार अपराधियों का पीछा कर रही है।

सदर डीएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पूरे जिले की नाकेबंदी करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan