spot_img

फेस्टिव सीजन वाले अक्टूबर के पहले दिन बड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ 209 रुपए महंगा

spot_img
- Advertisement -

त्योहार के सीजन से पहले आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। त्योहारों के सीजन शुरू होने से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर के पहले दिन तेल कंपनियों ने बड़ा झटका दिया है। फेस्टिव सीजन के बीच में एलपीजी सिलेंडर के दाम 209 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, ये बढ़ोतरी 19KG कॉमर्शियल सिलेंडरों में की गई है, घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी। दिल्ली में अब 19 किग्रा वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1731.50 रुपये में मिलेगा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

अक्टूबर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 209 रुपए महंगा हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर में Police Promotion रेंज के 269 पुलिसकर्मियों को मिलेंगी पदोन्नति!

बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम बदलाव करती है। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 209 रुपए महंगा होकर 1731.50 रुपए का हो गया है। पहले सिलेंडर 1,522 रुपए में मिल रहा था।

त्योहारों के सीजन शुरू होने से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। इससे लोगों के लिए होटल और रेस्त्रां में खाना महंगा पड़ सकता है।

दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 209 बढ़ाई गई है, जिसके चलते अब ये 1522.50 रुपये के बजाए 1731.50 में मिलेगा। कोलकाता में 1636 रुपये के बजाए 1839.50 रुपये, मुंबई में 1482 रुपये के बजाए 1684 रुपये और चेन्नई में 1695 रुपये के बजाए 1898 रुपये में कॉमर्शिय गैस सिलेंडर मिलेगा।

हालाकि घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अपने पुराने रेट पर बना हुआ है। केंद्र सरकार ने पिछले महीन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। दिल्ली में अभी यह 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए में मिल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay