spot_img

PFI के बिहार सचिव रियाज मारूफ गिरफ्तार, ATS और NIA को थी तलाश, मछली खरीदते दबोचा

spot_img
- Advertisement -

बिहार में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के राज्य सचिव रियाज मारूफ को चकिया पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

- Advertisement -

पीएफआई के इस राज्य सचिव की तलाश एटीएस और एनआईए की टीमों को काफी दिनों से थी। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर चकिया थाना की पुलिस ने चकिया सुभाष चौक से रियाज को गिरफ्तार किया है। उसे गुप्त जगह रख कर पूछताछ कर रही है। वही रियाज की गिरफ्तारी की सूचना एनआईए और एटीएस को दे दिया गया है। एसपी कांतेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने कई बार रियाज मारूफ की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि बिहार में पीएफआई पर शिकंजा कसे जाने को लेकर शुरू हुई छापेमारी के बाद रियाज मारूफ भी फरार हो गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sahebganj MLA News: BJP MLA राजू सिंह दोषी करार, न्यू ईयर पार्टी में चली थी गोली, डॉक्टर की हुई थी मौत, पढ़िए -दिल्ली कोर्ट का बड़ा झटका!

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह शहर के वार्ड 13 कुअवा निवासी पीएफआई का राज्य सचिव रियाज मारूफ मछली खरीदने के लिए बाजार आया हुआ था। फरारी के दौरान रियाज पीएफआई को लगातार मजबूत बनाने में जुटा रहा।

उसने चकिया और मेहसी के अलावा आसपास के बहुत से युवाओं को संगठन में जोड़कर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों के लिए तैयार किया। वह जब मछली खरीदकर वापस लौट रहा था तभी गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने उसे सुभाष चौक के निकट से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीएफआई के इस राज्य सचिव की तलाश एटीएस और एनआईए की टीमों को काफी दिनों से थी। रियाज मारूफ को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस की ओर से रियाज को गिरफ्तार किए जाने की सूचना एनआईए और एटीएस को भी दे दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya Teacher Murder News: दहलाने वाली वारदात, गयाजी में सरकारी शिक्षक खैरूउद्दीन की निर्मम हत्या, पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका!

गयाजी में एक सरकारी शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उनका शव बेलागंज और चाकंद के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला, जिसके पैर गमछे से बंधे हुए थे। इस निर्मम हत्या सGayaTeacherMurder,BiharCrime,BelaganjNews

Bihar EV Charging News: EV चालकों के लिए खुशखबरी! चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सरकार देगी ₹15 लाख तक का तोहफा

राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वालों के लिए बड़ी सब्सिडी योजना का ऐलान किया है। 75 हजार से 15 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेग#BiharEVNews,#ElectricVehicle,#ChargingStationIndia

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews