spot_img

अपराधियों ने शिक्षा के मंदिर किया मर्डर…दिनदहाड़े स्कूल में घुसकी बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर कर दी हत्या

spot_img
- Advertisement -

वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक स्कूल में घुसकर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। स्कूल के भीतर वारदात होने से छात्रों और अभिभावकों में भी भारी गुस्सा है। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती हाई स्कूल परिसर में हुई है।

- Advertisement -

यहां स्कूल परिसर में हत्या की वारदात को अपराधियों ने अंजाम देते हुए सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लाश के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पुलिस ने की है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आक्रोशित हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, स्थानीय स्कूल में घुसकर बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश, तूफान और ओले गिरने का अलर्ट, Darbhanga -Madhubani समेत इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौके पर पहुंचे सदर हाजीपुर एसडीपीओ ओम प्रकाश और कई थानों की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

सदर हाजीपुर एसडीपीओ ने बताया कि बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Platform Delivery: भभुआ रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जब जन्मी बच्ची! एम्बुलेंस की देरी बनी मजबूरी तो कौन बना देवदूत!

Platform Delivery: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को...

Darbhanga News: मोटर चोरी से किसान बेदम, पूर्व सैनिक ने दर्ज कराई FIR; पढ़िए कहां हो रही 13 सालों से लगातार वारदातें!

मोटर चोरी: दरभंगा के जाले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने किसानों...