मई,1,2024
spot_img

बांसी नदी में नाव पलटी, 20 लोग डूबे: स्थानीय लोगों ने दिखाई दिलेरी, मदद को आए आगे, सभी को निकला सुरक्षित, एक बच्चे की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

बड़ी खबर बगहा की है, जहां यूपी-बिहार सीमा पर एक नाव पलट गई। इस नाव पर कई लोगों के सवार होने की सूचना है। हालांकि जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ किसी को कोई क्षति नहीं हुई है। सभी लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।

बगहा में गुरुवार सुबह धनहा थाना क्षेत्र के बरवा सिसवा घाट पर उप्र.-बिहार की सीमा पर एक नाव बांसी नदी में पलट गई। नाव पर कई लोग सवार थे।

सूचना है कि किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची है। नाव पर सवार सभी लोगों तैरकर अपनी जान बचा ली है। हालांकि बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। नाव पर छह से ज्यादा लोग सवार थे। इसके अलावा नाव पर बाइक भी लदी हुई थी और नाव ओवरलोड थी। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  KK Pathak News| केके का कड़ा एक्शन, सभी जिलों के DEO और DPO के वेतन पर रोक

नाव उप्र. की ओर से बिहार लौट रही थी। इस दौरान बिहार की सीमा पर पहुंचते ही नाव पलट गई। हादसे में नाव समेत बाइक बह गयी जिसका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि नाव पर 6 से भी ज्यादा लोग शामिल थे। इस हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

नाव यूपी की ओर से लौट रही थी। यूपी-बिहार सीमा पर पहुंचते ही नाव पलट गई। हादसे के बाद नाव समेत बाइक का कोई अता पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ नाव ओवरलोड होने के कारण के कारण बांसी नदी में डूब गई। घटना जिले के धनहा थाना क्षेत्र के बरवा सिसवा घाट की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Begusarai News| Advocate Murder| कोर्ट जाने को तैयार बैठे वकील की दिन-दहाड़ हत्या, कुल्हाड़ी से सर किया कलम

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात बांसी नदी में एक नाव पलट गई। हादसा धनहा थाना क्षेत्र के यूपी बिहार की सीमा बरवा पंचायत स्थित सिसवा घाट पर हुआ। बताया जा रहा है कि गांव में 20 लोग सवार थे। इसके अलावा एक बाइक और पांच साइकिल भी नाव में लादा गया था। यह हादसा उत्तर प्रदेश से बाजार कर लौटने के क्रम में हुआ। हालांकि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Sadar News| आग में लहका खरुआ और शीशो, लाखों की संपत्ति राख, मवेशी भी जिंदा मरी

इस दरमियान एक 12 वर्षीय बच्चा नाव के नीचे फंस गया था। जिसे निकालने में थोड़ी देरी हो गई। हालांकि काफी मशक्कत करने के बाद बच्चे को निकाल लिया गया। लेकिन बच्चा पानी में काफी पानी पी चुका था। बताया जा रहा है कि नाव हादसा में सिसवा निवासी मंगल यादव का 12 वर्षीय लड़का विपिन यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज गांव के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। नाव हादसे में नाव पर रखे बाइक और तीन साइकिल का अब तक पता नहीं चला है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें