spot_img

Accident: क्रेन और बस के बीच भीषण टक्कर, 5 से ज्यादा लोगों की मौतें, कई जख्मी, पहिए के नीचे आईं कई बाइकें

spot_img
- Advertisement -

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया, जहां भगतसिंह नगर के पास क्रेन और बस में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच से सात लोगों की मौत होने की जानकारी है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

- Advertisement -

क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने क्रेन को घेर लिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक क्रेन चालक के खिलाफ धारा 304 ए सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हादसा बाणगंगा थाना क्षेत्र के भगतसिंह नगर के पास हुआ। यहां एक क्रेन और यात्री बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है। वहीं, कुछ लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, फिलहाल बचाव कार्य में सभी जुटे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: CM Nitish की 'मिनी स्विट्जरलैंड' यात्रा, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, गिद्ध संरक्षण केंद्र का भी उद्घाटन, पढ़िए 'जंगल सफारी'

जानकारी के मुताबिक क्रेन एक्सीडेंटल बस को लेकर बाणगंगा क्षेत्र से गुजर रही थी। जैसे ही बस बाणगंगा इलाके से गुजरी, वैसे ही क्रेन टूट गई। इस घटना में दोपहिया वाहन चालक क्रेन के नीचे दब गए और पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर फ़िलहाल मरने वालों की संख्या को लेकर पुष्टि नहीं हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...