spot_img

RaeBareli News: अराजकतत्वों ने रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर रखा, मालगाड़ी टकराई, ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

RaeBareli News: अराजकतत्वों ने रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर रखा, मालगाड़ी टकराई, ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश| उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ट्रेन को पलटाने की बड़ी साज़िश रची गई है। जहां, ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर रखकर बड़ी वारदात की तैयारी (Cemented sleeper on railway track) कर ली गई थी। वारदात, बीती देर रात की है जहां, सतना से सीमेंट क्लिंकर लेकर मालगाड़ी कुंदनगंज रायबरेली की ओर आ रही थी। इसी दौरान रायबरेली-प्रयागराज रेलखंड के लक्ष्मणपुर में मालगाड़ी सीमेंटेड स्लीपर से जा टकराई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

आशंका है, खेत में रखे तीन स्लीपरों को खींचकर ट्रैक पर लाकर रखा गया, हालांकि अभी इसको लेकर जांच की जा रही है। मालगाड़ी के सीमेंटेंड चीजों से टकराने पर तेज आवाज़ हुई। इसको लेकर तत्काल चालक ने मालगाड़ी रोकी। स्लीपर को हटाया। रेल अधिकारियों को सूचना दी। इस दौरान करीब 20 मिनट तक मालगाड़ी वहीं खड़ी रही।

यह भी पढ़ें:  PM Modi 'समझौतावादी' | राहुल गांधी को BJP ने घेरा: भड़की पार्टी, कहा -'भारत को बदनाम करना बंद करो'

मौके पर ऊंचाहार आरपीएफ की टीम पहुंची और जांच में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इस समय ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके लिए सीमेंटेड स्लीपर बगल के खेतों में रखे हैं, उन्ही को अराजकतत्वों ने ट्रैक पर रखा होगा। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अब गाड़ी चलाने पर लगेगी 'चपत'! इन पुलों और हाईवे पर नया टोल टैक्स लागू, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली में PM मोदी का आज मेगा शो! लाखों की भीड़ के लिए ऐसी तैयारी, जानें रूट और पार्किंग

Vaishali PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली पहुंच रहे हैं। लाखों की भीड़ के लिए 20 लाख वर्गफीट में सभा स्थल तैयार किया गया है। नीतीश सेतु समेत कई विकास परियोजन#VaishaliPMVisit,#BiharNews,#PMModi

बिहार के उद्यमियों के लिए आई बड़ी खबर! अब नहीं जाएगी 3500 करोड़ की पूंजी, बैंक और संघ ने मिलाया हाथ

Bihar MSME: बिहार में MSME सेक्टर को बढ़ावा देने और राज्य से बाहर जा रही 3,500 करोड़ की पूंजी को रोकने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बिहार उद्यमी संघ ने हाथ मिलाया है। इ#BiharMSME,#BiharIndustry,#CentralBankOfIndia

बिहार में बिजली क्रांति! ₹1.72 लाख करोड़ का बंपर निवेश, अडानी-NTPC ला रहे ये बड़े प्रोजेक्ट

Bihar Energy Investment: बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में शुक्रवार को 1.72 लाख करोड़ रुपये के छह ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। अडानी, NTPC, टोरेंट और ग्रीनको जैसी कंपनियां नवादा, जमुई, ब#BiharEnergy,#AdaniProjects,#NuclearPower

गया में धू-धू कर जली CNG कार, शीशा तोड़कर ऐसे बची दो लोगों की जान!

Gaya Car Fire: गया के डोभी ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार देर शाम एक CNG कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने हिम्मत दिखाकर शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई।#GayaNews,#CarFire,#BiharAccident