
मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। हल्की फुल्की बूंदाबांदी के बावजूद भीषण गर्मी का प्रपोज जारी है। जिसे देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी घोषणा की है। आदेश जारी के बाद स्कूल लगने के समय में बदलाव हो गया है। पढ़िए पूरी खबर
भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य भर के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक यानी नौवीं से 12वी तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब सारे स्कूल सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे।
बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए पटना के सभी सरकारी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। आज से सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे। शिक्षा विभाग के फैसले के बाद सरकारी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 6:30 बजे से दिन में 11:30 बजे तक कर दी गई है। राजधानी पटना में आज से सभी सरकारी स्कूलों के समय सारणी में बदलाव किया गया है।
वहीं, गर्मी का असर अब दिखने लगा है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। कड़ी धूप में स्कूल जाना और आना बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। कड़ी धूप के चलते बच्चे बीमार तक पड़ जाते हैं।
गर्मी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव कर दिया है। बक्सर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल द्विवेदी ने पत्र जारी कर जिले के सभी प्रारंभिक स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया है। अब सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय का संचालन सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक होगा।
वहीं, पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी कर 3 अप्रैल से गर्मी की छुट्टी से पहले तक सरकारी स्कूल को सुबह 6:30 से 11:30 तक संचालित करने को कहा है। वहीं मिड डे मील 11:30 बजे करने को कहा है। बता दें कि राज्य भर में बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से ये निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने को कहा है।
बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना का तामपान बढ़ने की बात कही गई है। 6 अप्रैल तक पटना का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। गर्मी के कारण छात्रों को परेशानी ना को इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को समय बदलने का निर्णय लिया है। जिसके बाद पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल का संचालन मॉर्निंग शिफ्ट में करने का आदेश दिया है।






