spot_img

दिल्ली इंंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के पास 4 स्कूली बसें आपस में टकराई, खिड़की से निकाले गए बच्चे, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

इस वक्त खबर देश की राजधानी दिल्ली से है जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) स्टेडियम के पास चार स्कूल बसें आपस में ही टकरा गईं। हादसा उस वक्त हुई जब IGI स्टेडियम के पास एक गाड़ी और ऑटो की टक्कर हो गई। इस वजह से चार स्कूल बसें आपस में टकरा गईं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार स्कूल बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बच्चों को आपातकालीन खिड़की से बाहर निकालना पड़ा।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना में करीब 10 से 12 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना सुबह उस वक्त हुई जब सरकारी स्कूलों के बच्चे पिकनिक के लिए बसों से जा रहे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे दिल्ली के किस स्कूल के थे।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Big News नवगछिया में सेप्टिक टैंक बना काल... जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, पढ़िए...एक-एक कर बेहोश होकर बिछी तीन लाशें

हादसे के बाद बसों से बच्चों को खिड़कियों से बाहर निकाला गया। इस घटना में कुछ बच्चों को मामूली चोट लगी है. जहां इलाज के लिए घायल बच्चों को लोकनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा IGI स्टेडियम के गेट नंबर-13 के पास हुआ है। बस में सवार बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसके बाद हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें लोगों को बसों की खिड़की से बच्चों को निकालते दिख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के गेट नंबर-13 के पास एक बस का ब्रेक फेल होने की वजह से वह आगे चल रही कार से टकरा गई। इसके बाद तीन अन्य बसें भी उसी बस में आकर टकरा गईं। इनकी चपेट में एक बाइक व एक ऑटो भी आ गया। सड़क हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में बसों को मौके से हटवाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बसों में 100 से अधिक बच्चे थे।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ दुर्घटना स्थल पर जुट गई। जहां मौजूद लोगों ने बच्चों को बसों से निकलने में मदद की। घटना सोमवार की सुबह हुई थी। लेकिन इस टक्कर में बसें काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच आगे की जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद बच्चों के माता-पिता भी घटना स्थल की ओर भागे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: जयनगर सीमा सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत-DGP विनय कुमार ने INDO – NEPAL बॉर्डर पर संभाला मोर्चा, NH 227B,...

जयनगर सीमा सुरक्षा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार कितनी गंभीर है,...

Darbhanga News: SH-56 धरौड़ा-माधोपुर के बीच भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर, पढ़िए बाइक – पिकअप टक्कर

Benipur Accident: बिहार के बेनीपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ...

Bhagalpur News: पीएम सूर्य से चमकेगा भागलपुर का हर घर, सौर मेला ने जगाई 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का सुनहरा मौका, पढ़िए सीधा...

पीएम सूर्य घर योजना: क्या आप बिजली बिल से आज़ादी चाहते हैं और मुफ्त...

Jamui News: जमुई के बानपुर गांव में शिक्षा की जलेंगी दीप, जल्द अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय लगा आकार… गुणवत्ता युक्त, पढ़िए

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय: जमुई में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने खुद जिलाधिकारी नवीन कुमार...