अप्रैल,28,2024
spot_img

मिथिलांचल के मधुबनी और बेनीपट्‌टी कनेक्शन से Chirag Paswan ने दिया BJP को बड़ा झटका, विनोद नारायण झा के बेटे विभय अब आजीवन चिराग के साथ

spot_img
spot_img
spot_img

चिराग एनडीए में जाएंगें यह तो अभी अधर में है। पारस शेर और बिल्ली का खेल खेल रहे हैं। इस बीच चिराग ने बीजेपी के साथ बड़ा खेल कर दिया है। वह भी मिथिलांचल के मधुबनी कनेक्शन से। चिराग ने बीजेपी को एक बड़ा झटका दिया है। बेनीपट्‌टी कनेक्शन से चिराग ने बीजेपी के बड़े नेता विनोद नारायण झा के बेटे डॉ. विभय कुमार झा को अपनी पार्टी की आजीवन सदस्यता दिलाकर भाजपा को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़ 2 लाख की लूट

जानकारी के अनुसार, डॉ. विभय कुमार झा को चिराग पासवान ने आजीवन सदस्य के रूप में अपनी पार्टी में शामिल किया है। इसका मतलब यह माना जाएगा कि विभय कभी पार्टी से अलग नहीं होंगे।

विभय के पिता और बीजेपी के नेता विनोद नारायण झा 2010 और 2020 में इस क्षेत्र से भाजपा टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं डॉ. विभय कुमार झा के पिता विनोद नारायण झा बिहार के बेनीपट्टी से विधानसभा चुनाव जीत चुके है। वो 2010 और 2020 में बीजेपी के टिकट पर इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार अपने पिता के साथ बीजेपी के रवैये से नाराज होकर ही डॉ. विभय कुमार झा ने लोजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nalanda News| तालाब के चारों तरफ बिछाई थी करंट...हाथ धोने गए तीन युवक जिंदा मरे, सदमे से भाभी की भी मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें