back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

गुजरात में नवरात्र के दौरान दंगा भड़काने की साजिश, समारोह के बीच पथराव, कई जख्मी, धार्मिक झंडे को लेकर बवाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गुजरात में नवरात्रि त्यौहार के दौरान असामाजिक तत्वों ने सोमवार देर रात खेड़ा के उंधेला गांव में सोमवार रात नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव कर दिया। इस पथराव में 6 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। बताया जाता है कि यह दंगा भड़काने की साजिश थी।

- Advertisement -

इधर, वडोदरा के सावली कस्बे में भी दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां भी पथराव हुआ और कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वडोदरा के सावली कस्बे में धार्मिक झंडे को लेकर बवाल हो गया। सावली के सब्जी बाजार में पथराव के बाद तीन दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा गया है। वडोदरा पुलिस के मुताबिक एक इस्लामिक त्योहार से पहले एक समूह ने बिजली के खंभे पर धार्मिक झंडे लगाए थे। यहां पास में ही मंदिर भी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, खेड़ा के DSP राजेश ने कहा कि, “पथराव करने वाले सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक आरिफ और जहीर नाम के दो लोगों के नाम सामने आए हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि इन्हीं दोनों के नेतृत्व में कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Land Record: बिहार लैंड रिकॉर्ड अब घर बैठे... मिलेगी पुरानी जमीन रजिस्ट्री, जून से कीजिए ऑनलाइन डाउनलोड... चप्पलें नहीं घिसेंगी

दोनों पक्षों के बीच दोबारा से बवाल होने या दंगा भड़कने की आशंका के चलते फिलहाल पुलिस अलर्ट मोड पर है। मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही इलाके में रुटीन गश्त को बढ़ा दिया गया है। पुलिस पार्टी ने क्षेत्र में फ्लैगमार्च कर लोगों को चेतावनी दी है कि किसी ने भी कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी खुशखबरी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें