
आरा में मगही और भोजपुरी की एक गायिका ने भोजपुर पुलिस के एक सिपाही आरा के फायर ब्रिगेड में तैनात सिपाही दिनेश मिश्रा जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हैं], पर यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप राजद की महिला कार्यकर्ता ने लगाया है। पीड़ित महिला पटना जिले के फतुहा की रहने वाली है। वह राजद की स्थानीय कार्यकर्ता भी है।
पीड़िता के भोजपुर एसपी को दिए गए आवेदन के बाद भोजपुर पुलिस आरोपी सिपाही की भूमिका की जांच में जुटी है। आरजेडी से जुड़ी पीड़ित गायिका के मुताबिक मगही भाषा में उसके कई गानों का एल्बम बन चुके हैं लेकिन उसका मन भोजपुरी में भी गाने को था। इसी बीच उसकी मुलाकात भोजपुर के एक कथित यूट्यूब पत्रकार से हुई, जिसने भोजपुरी इंडस्ट्री में ऊंची पहचान का हवाला देते हुए और एल्बम बनाने के लिए उसकी मुलाकात आरा के फायर ब्रिगेड में तैनात सिपाही दिनेश मिश्रा से कराई।
इधर पीड़ित गायिका के बयान पर बक्सर की महिला थाने ने भी आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज करते हुए बक्सर सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराते हुए उसका बयान बक्सर कोर्ट में दर्ज करा आरोपी सिपाही की तलाश में जुटी है। फिलहाल खुद पर लगे आरोपों के बाद से ही आर एक फायर ब्रिगेड में तैनात सिपाही दिनेश मिश्रा फरार है। पढ़िए पूरी खबर
पीड़िता ने उसे नशा खिलाकर होटल में ले जाकर उसकी अस्मत लूटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे नशा हो गया और जब उसकी आंखें खुली तो एक होटल के कमरे में थी जिसकी रिकॉर्डिंग उसने अपने मोबाइल में सबूत के तौर पर कर लिया और सिपाही को कमरे में छोड़ बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ वापस पटना चली आयी। पीड़िता के मोबाइल में बनाये गए वीडियो में सिपाही का पूरा घिनौना कांड कैद है।
पीड़िता ने उसके साथ हुए अन्याय से जुड़ा एक वीडियो भी मीडिया को दिया है। खुद के साथ हुए अन्याय के बाद पीड़ित गायिका ने दोषियों को सजा दिलाने के लिए भोजपुर एसपी सहित कई जगह गुहार लगाई जिसके कई दिन बीतने के बाद उसकी शिकायत पर बक्सर के महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।
पीड़िता के मुताबिक पिछले साल हुए मुलाकात के बाद सिपाही दिनेश मिश्रा ने उसे भोजपुरी के बड़े गायकों से मिल उनके साथ एल्बम बनाने का झांसा दिया और एल्बम बनाने का एग्रीमेंट कराने के लिए दो लाख रुपये की मांग की।
पैसे लेने के बाद सिपाही ने उसे बक्सर ले जाकर उसके दो गानों की रिकॉर्डिंग करवाई और भोजपुरी की एक नामी गायिका से मिलवाया। पीड़िता के मुताबिक पिछले साल के अक्टूबर महीने में सिपाही दिनेश मिश्रा ने उसकी मुलाकात एक बड़े भोजपुरी सिंगर से पटना से बक्सर जाने वाली ट्रेन में कराई और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दिया।
वहीं पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वो कई दिनों तक तनाव में रही। फिर तीन महीनों तक बक्सर से लेकर भोजपुर तक उसने थाने और एसपी कार्यालय के कई चक्कर लगाए। अंत में उसने भोजपुर एसपी को मामले से संबंधित आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।







