spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स हैरान

spot_img
- Advertisement -

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स को भी सकते में डाल दिया है। एक पिता ने दावा किया है कि उसके डेढ़ साल के बेटे के शौच के रास्ते से कई मेंढक निकले हैं। हालांकि डॉक्टरों को इस पर यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन बच्चे को भर्ती कर निगरानी की जा रही है।

- Advertisement -

शनिवार को दरभंगा के डीएमसीएच के सर्जरी विभाग में तैनात डॉ. जयकांत पासवान की यूनिट में एक अजीबोगरीब वाकया पेश आया। एपीएम थाना क्षेत्र के शिवैसिंहपुर से एक पिता अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर पहुंचे। उनके साथ एक डिब्बे में बंद कई मेंढक थे। पिता ने डॉक्टर्स को मेंढक दिखाते हुए बताया कि ये उनके बेटे के शौच के रास्ते से बाहर निकले हैं। यह सुनकर डॉक्टर्स हैरान रह गए और इसे मेडिकल इतिहास में अविश्वसनीय बताया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

इस Frog Mystery पर पिता का दावा और वीडियो की सच्चाई

पिता के दावे पर डॉक्टर्स को यकीन नहीं हुआ, तो उन्होंने एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो में मेंढक निकलते दिख रहे थे। वीडियो देखकर पिता ने बच्चे को एडमिट कर पूरी मेडिकल जांच कराने का अनुरोध किया। वीडियो देखने के बाद डॉक्टर्स में भी उत्सुकता जगी और बच्चे को तत्काल भर्ती कर उसकी निगरानी शुरू की गई। हालांकि, वार्ड में भर्ती रहने के दौरान एक बार भी कोई मेंढक बाहर नहीं निकला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में Hospital Development को लेकर हुआ बड़ा मंथन, कमेटी ने लिए कई अहम फैसले!

इसके बाद बच्चे की एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई। इन मेडिकल जांच रिपोर्टों में भी बच्चे के पेट में मेंढक होने की पुष्टि नहीं हो सकी। हालांकि, पिता अभी भी अपनी बात पर अड़े हुए हैं। यूनिट इंचार्ज डॉ. जयकांत पासवान ने इस Frog Mystery की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता अपने दावे के समर्थन में एक वीडियो और डिब्बे में कई मेंढक लेकर पहुंचे थे।

फिलहाल क्या है स्थिति?

फिलहाल बच्चे को निगरानी के लिए वार्ड में ही रखा गया है और जांच रिपोर्टों का इंतजार है। डॉ. पासवान ने आशंका जताई है कि खेत में जाने के दौरान बच्चे के कपड़ों में कोई मेंढक घुस गया होगा, जिसे पिता ने गलती से बच्चे के पेट से निकला हुआ मान लिया। यह मामला पूरे अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें https://deshajtimes.com/news/national/। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nalanda Murder: दो बेटों ने मां का ही गला काट डाला, वजह जानकर हिल जाएंगे आप!

Nalanda Murder: बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Bihar Weather: जारी है आंधी-बारिश का कहर, Darbhanga समेत इन जिलों का जानिए क्या है हाल!

Bihar Weather: बिहार में मई का महीना भी राहत की बजाय आफत लेकर आया...

Begusarai में नकली सिगरेट की फैक्ट्री पकड़ी गई, 4 लाख का सामान जब्त; एक गिरफ्तार

Begusarai : बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया...