spot_img

मासूम के सामने सरकारी क्वार्टर में सिपाही की पत्नी झूल गई फांसी के फंदे पर, केंद्रीय कारा में ड्यूटी पर था जवान

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया से बड़ी खबर है जहां पूर्णिया पुलिस बल में तैनात राजीव कुमार की पत्नी पूनम कुमारी की फंदे से लटकती लाश मिली है। पुलिस लाइन में सिपाही राजीव की पत्नी पूनम की लाश सरकारी आवास में मिली है जहां खुदकुशी की आशंका के बीच मामले की जांच शुरू हो गई है। प्रथम द़ृष्टा फंदा लगाकर पूनम ने अपनी जान दे दी। घर में उस दौरान दो मासूम छोटे छोटे बच्चे थे जिसके सामने उसकी मां फंदे से झूल गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Munger News: ढोल पहाड़ी बनेगा बिहार का नया इको टूरिज्म हब, CM सम्राट चौधरी ने 1249 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास, जानिए इको टूरिज्म हब ढोल पहाड़ी की खासियतें !

जानकारी के अनुसार, वारदात सोमवार की सुबह पौने दस बजे के करीब की है जहां राजीव कुमार की पत्नी पूनम कुमारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास से शव बरामद करते हुए पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। फिलहाल, राजीव कुमार पूर्णिया केंद्रीय कारा में तैनात हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पूनम और राजीव की शादी के पांच साल पूर्व में हुई थी और इनके तीन साल और डेढ़ साल के दो बच्चे भी हैं। पुलिस राजीव से भी पूछताछ की है लेकिन उन्होंने पुलिस को अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Good News: अब पानी के रास्ते होगा Patna से Bhagalpur, समस्तीपुर, Munger, खगड़िया का सफर, पढ़िए गंगा, गंडक और वाटर रूट कनेक्टिविटी!

पुलिस को आशंका है कि खुदकुशी के पीछे घरेलू विवाद हो सकता है। हालांकि, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। जहां पूनम की लाश कमरे की छत से लटकती सिलिंग फैन से झूलती मिली है।

वारदात के वक्त घर पर बच्चों के अलावे कोई नहीं था। जब सिपाही राजीव अपने आवास आए तो उसने फंदे से झूल रही पत्नी को नीचे उतारा और आनन- फानन में उसे लेकर जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हर चीजों की बारीकी से जांच कर रही है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur Breaking News: मुजफ्फरपुर लूट फायरिंग, बदमाशों ने दंपति को मारी गोली

मुजफ्फरपुर लूट फायरिंग: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहाँ...

Jamui News: जमुई बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, नहीं हो पाई पहचान!

जमुई ट्रेन हादसा: बिहार के जमुई जिले से एक हृदय विदारक खबर सामने आई...

Darbhanga News: हरियाणा से -दरभंगा आ रही बस में लगी आग, NH-27 पर यात्रियों ने खिड़की तोड़कर बचाई जान, कई घायल

बस में आग: हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा आ रही एक यात्री...

Darbhanga News: जाले में Self Enumeration घरों की गिनती अटकी! तकनीकी खामियों ने शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर बढ़ाई परेशानी

Self Enumeration: जाले प्रखंड में घर-घर जाकर जनगणना जैसी प्रक्रिया शुरू तो हुई, लेकिन...