spot_img

दवा व्यवसायी के कलेक्शन एजेंट को अपराधियों मारी गोली, बैग छीनने की कोशिश, मगर पहुंच गए ये…फिर क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हरकैना गांव स्थित मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक दवा व्यवसायी के कलेक्शन एजेंट पश्चिम चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित भगरवा गांव का रहने वाला मुरारी श्रीवास्तव को गोली मार दी।

- Advertisement -

मुरारी शहर के धर्म समाज चौक स्थित गुप्ता मेडिको में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। अपराधियों ने उसे उस वक्त गोली मार दी जब वह कलेक्शन से लौट रहा था।

- Advertisement -

इस दौरान अपराधियों ने उसे दो गोली मारी। एक गोली मुरारी की पीठ में और एक गोली बांह में लगी है। वहीं, वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को जुटता देख  अपराधी उससे लूटपाट नहीं कर सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी में पुलिस का 'बड़ा खेल'! 419 किलो गांजा बरामद, थानाध्यक्ष समेत 3 सस्पेंड

जानकारी के अनुसार मुरारी छौड़ादानों से बकाया वसूली कर बाइक से मोतिहारी लौट रहा था। जिसका पीछा बाइक सवार दो अपराधी कर रहे थे। और, मौका देखकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरकैना के पास पहले पीछे से दो गोली मारी फिर अपराधियों ने मुरारी पर आगे से भी एक फायरिंग कर उसके पास पैसे से भरे बैग को छीनने की कोशिश की।

हालांकि लोगों की भीड़ जुटता देख अपराधी पैसे छीनने में कामयाब नहीं हुए और मौके से भाग गए। कुछ लोगों ने अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

घायल मुरारी ने गोली लगने के बाद फोन पर घटना की जानकारी अपने मालिक रंजीत गुप्ता को दिया। इस बीच राहगीर सन्नी यादव ने घायल मुरारी को अपनी गाड़ी से निजी नर्सिंग होम में पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की है। आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan

Kaimur Recruitment News: चौंकाने वाला खुलासा: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में जेल का सिपाही ही निकला मास्टरमाइंड!

Kaimur Recruitment News: बिहार पुलिस ने मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा किया है। कैमूर मंडल कारा में तैनात एक सिपाही को धांधली के प्रयास में गिरफ#KaimurNews,#BiharRecruitment,#ExamScam