spot_img

आ गया CTET Result, कुल 3.99 लाख उम्मीदवार CBSE से सफल, इस लिंक से जानें रिजल्ट

spot_img
- Advertisement -

सीटीईटी रिजल्ट आ गया है। इसके साथ ही परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2023 सत्र की आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए।

- Advertisement -

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2023 सत्र की अगस्त में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए।

- Advertisement -

सीटीईटी रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर 25 सितंबर 2023 को जारी कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा अगस्त 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सीटीईटी एक्जाम का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया गया था।

- Advertisement -

सीटेट एग्जाम की ऑफिशियल आंसर की 15 सितंबर 2023 को जारी कर दी गई थी। इसके बाद सीटीईटी रिजल्ट 2023 आज 25 सितंबर 2023 को घोषित कर दिया है। सीटीईटी रिजल्ट 2023 चेक करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

बोर्ड ने सीटीईटी रिजल्ट जुलाई/अगस्त 2023 की घोषणा आज यानी सोमवार 25 सितंबर को की। इसके साथ ही सीबीएसई ने सीटीईटी रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव भी कर दिया है।

जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, उन्हें बोर्ड द्वारा सीईटी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्‍यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है।

इस बार सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत लाना जरूरी है। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को रियायतें दी गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity News: राहत! बिहार में अब किराएदारों को भी मिलेगी सस्ती बिजली, मंत्री शैलेश कुमार ने दिए कड़े निर्देश

इस सर्टिफिकेट के आधार पर उम्मीदवार देश भर के केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों के साथ-साथ केंद्रीय बोर्डों CBSE, CISCE, NIOS, आदि के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के सरकारी और निजी स्कूलों में विभिन्न प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) तक के क्लासेस में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Corruption News: करोड़ों का घोटाला! रिशु श्री मामले में 3 अधिकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी IAS फरार, राज्य में सनसनी!

सीटीईटी परीक्षा के लिए 29 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में इसका 80 फीसदी स्टूडेंट्स यानी पेपर-1 के लिए 15 लाख और पेपर -2 के लिए 14 लाख स्टूडेंट्स शामिल हए थे। 16 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी।

सीबीएसई बोर्ड सीटीईटी अगस्त 2023 की मार्कशीट और उम्मीदवारों के योग्यता प्रमाण पत्र भी जल्द ही डिजिलॉकर पर अपलोड करेगा। उम्मीदवार सीटीईटी अगस्त 2023 के अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा दिए किए गए मोबाइल नंबर के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर में Police Promotion रेंज के 269 पुलिसकर्मियों को मिलेंगी पदोन्नति!

इन स्टेप्स से करें रिजल्ट चेक:आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं।होमपेज पर उपलब्ध सीटीईटी अगस्त रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।फिर सीटीईटी परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर डालें।सीटीईटी का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay