
इटावा से खबर आ रही है जहां, दुष्कर्म में सजा काट रहे कैदी जालौन निवासी अनिल कुमार ने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया है। इससे जिला कारागार में हड़कंप मचा है। गंभीर हालत में घायल कैदी को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय कारागार में दुष्कर्म के आरोप में अनिल दस वर्ष की सजा काट रहा है। उस पर औरैया जनपद से दुष्कर्म का आरोप है। इसी मामले में उसे दस वर्ष की सजा हुई है। कैदी अनिल को इटावा जिला कारागार में चार वर्ष पहले लाया गया था। कैदी ने आज सुबह सभी के साथ खाना खाया था, जिसके बाद पता नही ऐसा क्या हुआ उसने लकड़ी की कुर्सी के मुट्ठे पर लगी धारदार लोहे की पत्ती से अपने प्राइवेट पार्ट को काट लिया।
सजायाफ्ता कैदी ने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काटकर ख करने का प्रयास किया है। आनन-फानन में कैदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी हालत को गंभीर देख डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया है।
जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर राघवेंद्र ने बताया कि आज जिला कारागार से एक कैदी को घायल अवस्था में इलाज के लिए लाया गया है। कैदी ने धारदार हथियार से अपने प्राइवेट पार्ट को काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर किया गया है।
जिला कारागार अधीक्षक रामधनी सिंह ने बताया कि कैदी अनिल कुमार जालौन जिला का निवासी है। घायल कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से हालत को गंभीर देख सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। अस्पताल में कैदी का इलाज जारी है।


