

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। 19 जुलाई तक जो अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे, वह 20 से 22 जुलाई के बीच में निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, आयोग ने बारह जुलाई की अंतिम तिथि को बढ़ाकर पंद्रह जुलाई किया गया था। फिर अब, इसे विस्तारित करते हुए 19 जुलाई तक आवेदन की तारीख की गई है।
प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के ऑनलाइन निबंधन की संख्या एवं अंतिम रूप से आवेदन भरने की संख्या में अधिक अंतर होने के आधार पर यह तारीख विस्तारित की गई है।
आयोग ने यह भी व्यवस्था दी है कि 19 जुलाई तक जो अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे, वह 20 से 22 जुलाई के बीच में निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद सुधार करने का लिंक भुगतान करने के पहले तक ही उपलब्ध होगा। सुधार करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
बिहार लोक सेवा आयोग ने 1,70, 461 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें टीचर पद के लिए योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी बीपीएससी (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं।

