spot_img

पड़ोसी के घर पंखे की फांसी में दुपट्टे से लटकी मिली आठवीं की छात्रा की लाश, बोले पिता, बेटी की हत्या कर टांग दिया

spot_img
- Advertisement -

नरकटियागंज से बड़ी खबर है जहां एक सोलह साल की किशोरी की लाश उसके पड़ोसी के घर फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। मामला, जिले के गोपालपुर थाना के महछी शुगर गांव का है जहां पड़ोसी के घर में किशोरी बिकाउ महतो की 16 साल की बेटी नंदनी कुमारी की लाश पंखे में दुपट्टे से लटकी मिली है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, उपेंद्र महतो बिकाउ महतो के पड़ोस में रहते हैं। उपेंद्र के घर नंदनी की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हर कोई इसे संदिग्ध मानते हुए हत्या और खुदकुशी में उलझा है। लोगों को यह समझ नहीं आ रही कि आखिर नंदनी की खुदकुशी और उसकी पंखे से लटकती लाश उसके पड़ोसी उपेंद्र के घर कैसे मिली। कहीं यह हत्या तो नहीं है।

- Advertisement -

ग्रामीणों के अनुसार, नंदनी आठवीं की छात्रा थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल बेतिया भेज दिया है। वहीं, पुलिस को दिए बयान में नंदनी के पिता बिकाउ महतो ने हत्या की बात कही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamui News: जमुई में Police पर Attack पुलिस टीम पर अपराधियों का हमला, 3 जवान घायल, 5 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आज सुबह उपेंद्र महतो के घर से नंदनी की लाश बरामद की गई है। घटना के बाद से उपेंद्र महतो के घरवाले फरार हैं। पुलिस तहकीकात कर रही है कि किशोरी आखिर अपने घर से उपेंद्र महतो के घर पर कब और कैसे पहुंची। वहां आत्महत्या के लिए फंदे से खुद लटकी या उसकी हत्या कर दी गई?

थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आखिर नंदनी की लाश पड़ोसी के घर से कैसे मिली। वह वहां कब गई थी उसके साथ क्या हुआ। दूसरे व्यक्ति के घर में फंदे से लटकी लाश का मिलना बहुत कुछ कहता है। पिता बिकाउ महतो ने बेटी की हत्या की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार पीएनजी कनेक्शन, अब हर माह मिलेंगे 12,000 नए कनेक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की CMG पढ़िए!

बिहार पीएनजी कनेक्शन: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है! अगर आप भी अपने...

Bhagalpur Students Protest: जर्जर हॉस्टल पर छात्रों का बड़ा हंगामा, मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

Bhagalpur Students Protest: बिहार के भागलपुर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।...