spot_img

निजी चैनल के पत्रकार रवि वर्मा पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने जमकर पीटा, सिर फटा

खबर बनाने के दौरान...एक खबर के लिए...

spot_img
- Advertisement -

रोहतास से बड़ी खबर है जहां एक निजी चैनल के पत्रकार रवि वर्मा पर जानलेवा हमला किया गया है। रवि की बुरी तरह पिटाई की गई है। पांच से अधिक अपराधियों ने उसकी इतनी बुरी तरह से पिटाई की है कि रवि की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हमले के बाद जख्मी पत्रकार रवि को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक पत्रकार रवि वर्मा के सिर में गंभीर चोट लगी है।

- Advertisement -

रवि जिले के करगहर में जेडीयू के एक कार्यक्रम से समाचार संकलन कर प्रखंड परिसर में अपने मोबाइल पर टाइप कर रहे थे। इसी दौरान उनपर हमला किया गया। रवि वर्मा के सिर में कई जगह गंभीर चोट लगी। सिर पांच जगह से फट गया है। इसमें पंद्रह से अधिक टांके लगाए गए हैं। करगहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Hospital Fire News: सुबह 3 बजे लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत? तड़पते रहे मरीज़, नहीं था कोई अटेंडेंट?

वहीं, रवि वर्मा ने बताया कि शनिवार को उन्होंने कुशही के प्राथमिक विद्यालय के परिसर के आसपास के लोगों की ओर से अतिक्रमण कर निजी बाउंड्री से घेर लेने के संबंध में खबर चलाई थी। इसको लेकर कुछ लोग उनसे नाराज हो गए थे।

इस मामले को लेकर पत्रकार पर प्रखंड परिसर में ही जानलेवा हमला हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए करगहर थाना की पुलिस सदर अस्पताल सासाराम पहुंची और पत्रकार का बयान लिया है।

पत्रकार ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वालों ने उनका दोनों मोबाइल के अलावा पॉकेट में पड़े कागजात एवं पैसे आदि भी छीन लिया. जिसका फुटेज प्रखंड परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है. बता दे कि मामले की गंभीरता को देखते हुए करगहर थाना की पुलिस सदर अस्पताल सासाराम पहुंची तथा इलाज कर रहे पत्रकार का बयान लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lalu Family Security News: बड़ा झटका! लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेजस्वी की सुरक्षा बरकरार क्यों?

सम्राट सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटा दी है, जबकि तेज प्रताप की Y श्रेणी भी खत्म कर दी गई। यह फैसला सरकारी आवास विवाद के बीच आया है।#LaluFamily,#BiharPolitics,#SecurityNews

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: घायलों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार, दिल्ली यात्रा रद्द कर पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री निशांत कुमार | संवेदनशीलता...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के घायलों के उपचार का पूरा खर्च बिहार सरकार उठाएगी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दिल्ली दौरा बीच में ही छोड़कर पटना में भर्ती मरीजों का#MuzaffarpurFire,#BiharNews,#HealthMinister

Darbhanga Mushroom News: जाले की महिलाओं ने मशरूम से बदली अपनी तकदीर! जानें कैसे कम लागत में हुई बंपर कमाई

जाले में कृषि विज्ञान केंद्र ने महिलाओं के लिए मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण आयोजित किया। 37 महिलाओं ने वैज्ञानिक विधियां सीखीं, जो उन्हें कम लागत में आत्मनिर्भर ब#JaleMushroom,#MushroomFarming,#BiharAgriculture

Araria News: गर्मी से राहत पाने गईं, मिली मौत…3 किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत| जलावन चुनने का अंत

अररिया के भरगामा प्रखंड में तालाब में नहाने गईं 13-14 वर्ष की तीन महादलित किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से खजुरी पंचायत में मातम पसरा है।#ArariaNews,#TeenagerDrowning,#BiharTragedy