spot_img

बाइक पिकअप में फंस गई, दो सवार 10 फिट तक पिकअप में घसीटते चले गए…होमगार्ड जवान की मौत

spot_img
- Advertisement -

दुर्घटना बक्सर में हुई है जहां ड्यूटी कर नावानगर के भटौली गांव बाइक से लौट रहे जवान को आरा-बक्सर फोरलेन पर नावाडेरा के समीप अज्ञात वाहन ने कुचलकर मार डाला है। हादसा, जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-922 पर नावाडेरा गांव के समीप हुआ है। जहां, बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार होमगार्ड के जवान समेत दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं होमगार्ड जवान नावानगर थाने में पदस्थापित भटौली निवासी अरविंद सिंह के पुत्र धनोज सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बेटियों की सुरक्षा पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- जब तक घर नहीं लौटेंगी, पुलिस जागेगी! फिर भीड़ ने जो पूछा सीएम मुस्कुराकर आगे बढ़ गए...!

जानकारी के अनुसार बुधवार रात दस बजे के आसपास धनोज़ सिंह अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर बक्सर की तरफ आ रहे थे। नावाडेरा के समीप दूसरी लेन में जाने के कारण विपरीत दिशा से आ रही बांस लदी पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पिकअप में फंस गई। इसके कारण दोनों सवार 10 फिट तक तक घसीटता चला गया। दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने बाइक चला रहे युवक को इलाज के लिए किसी निजी चिकित्सालय में भेज दिया गया, जबकि होमगार्ड के जवान धनोज को एंबुलेंस की सहायता से बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने घायल होमगार्ड के जवान की हालत गंभीर थी। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर में CBI अधिकारी बनकर 'Digital Arrest Fraud' से 17 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार

घटना की सूचना पर पहुंची नया भोजपुर थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस ने पटना से आ रही सदर अस्पताल के एम्बुलेंस को रुकवा कर जख्मी जवान को इलाज के लिए भेज दिया था। हालांकि उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: मजदूर दिवस पर अररिया में लगा खास शिविर, श्रमिकों को मिली महत्वपूर्ण योजनाओं की टिप्स

मजदूर दिवस: अररिया में इस साल मजदूर दिवस सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं रहा,...

Bhagalpur News: बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, भागलपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान: भागलपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा!...