spot_img

DSP अमित शरण पर गृह विभाग सख्त, होगी विभागीय कार्रवाई, मनोज हुए आजाद

spot_img
- Advertisement -

डीएसपी अमित शरण पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गृह विभाग इसको लेकर सख्त और गंभीर है। राज्य सरकार ने डीएसपी अमित शरण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए है। अमित शरण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश सरकार के गृह विभाग ने जारी भी कर दिया है। इससे साफ है कि अमित की मुश्किलें बढ़ने वाली है। वहीं, दूसरे डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु को आजादी मिली है। उन्हें निलंबन से मुक्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं उन्हें अब पुलिस मुख्यालय में तैनात भी कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police Head Quater News : बिहार में 'पुलिस रील्स' पर गिरी गाज, 50 कर्मियों की बनी लिस्ट, महिला थानेदार शबाना आजमी भी शामिल

जानकारी के अनुसार, डीएसपी अमित शरण वर्ष बीस से ही सरकार के रडार पर थे। उनपर आरोप है कि अगस्त 2020 से अगस्त 2022 तक पटना के पटना सिटी में एसडीपीओ के पद पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरती। अब पुलिस मुख्यालय ने आरोपों को सही पाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ा दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, डीएसपी अमित शरण को पंद्रह दिनों का समय दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, अगर अमित शरण दोषी पाए जाते हैं तो उनकी मुश्किलें औंर बढ़ेंगी। गृह विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय कार्रवाई के आदेश के बाद सबसे पहले उन्हें नोटिस दिया गया है। अमित शरण को नोटिस भेज कर यह पूछा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। जवाब देने के लिए अमित शरण को पंद्रह दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Encounter In Patna: पटना में पुलिस -अपराधी मुठभेड़, इनकाउंटर में ज्वेलरी लूट का मुख्य सरगना दिलीप को लगी गोली!

वहीं, सरकार ने डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु को निलंबन से मुक्त कर दिया है। मनोज कुमार सुधांशु अब पुलिस मुख्यालय में तैनात किए गए हैं। DSP मनोज पर आरोप है कि साल 2018 में कहलगांव के एसडीपीओ रहते हुए उन्होंने कहलगांव थाना में दर्ज कांड संख्या 337 में लापरवाही बरती थी। इसी आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: जयनगर सीमा सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत-DGP विनय कुमार ने INDO – NEPAL बॉर्डर पर संभाला मोर्चा, NH 227B,...

जयनगर सीमा सुरक्षा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार कितनी गंभीर है,...

Darbhanga News: SH-56 धरौड़ा-माधोपुर के बीच भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर, पढ़िए बाइक – पिकअप टक्कर

Benipur Accident: बिहार के बेनीपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ...

Bhagalpur News: पीएम सूर्य से चमकेगा भागलपुर का हर घर, सौर मेला ने जगाई 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का सुनहरा मौका, पढ़िए सीधा...

पीएम सूर्य घर योजना: क्या आप बिजली बिल से आज़ादी चाहते हैं और मुफ्त...

Jamui News: जमुई के बानपुर गांव में शिक्षा की जलेंगी दीप, जल्द अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय लगा आकार… गुणवत्ता युक्त, पढ़िए

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय: जमुई में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने खुद जिलाधिकारी नवीन कुमार...