अप्रैल,28,2024
spot_img

बिहारशरीफ के पूर्व सीओ-पश्चिम चंपारण के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सस्पेंड

spot_img
spot_img
spot_img

पटना में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहारशरीफ के तत्कालीन अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह को निलंबित  कर दिया है। अरुण कुमार सिंह वर्तमान समय में पश्चिम चंपारण के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे।

यह निलंबन पटना में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया है। सीओ पर आरोप है कि उनके खिलाफ लगातार काम में लापरवाही बरतने की कई शिकायतें सामने आई है। फिलहाल, अरुण पश्चिम चंपारण के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर बहाल थे।

इस मामले को लेकर पटना के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि अरुण कुमार सिंह पर काम में लापरवाही की शिकायत मिली थी। विभाग के मुताबिक इस शिकायत की जांच को लेकर कमेटी का गठन किया गया था। इसमें यह पूरा मामला सही पाया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़ 2 लाख की लूट

इसके बाद ही अरुण कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान अरुण कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर में अटैच रहेंगे। दरअसल सरकारी कर्मचारियों के निलंबन का मामला आए दिन सुनने को मिलता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें